facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UAE में जयशंकर की कूटनीतिक सक्रियता: यूरोप ब्रिटेन और मिस्र के विदेश मंत्री से की मुलाकात

Advertisement

विदेश मंत्री एस. जयशंकर संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में तीन दिवसीय ‘सर बानी यास फोरम 2025’ में भाग लेने पहुंचे थे

Last Updated- December 14, 2025 | 10:56 PM IST
Jaishankar
विदेश मंत्री एस. जयशंकर | फाइल फोटो

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में उच्च-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन से इतर यूरोप, ब्रिटेन और मिस्र के अपने समकक्षों से मुलाकात की। कई महत्त्वपूर्ण भूराजनीतिक और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों पर चर्चा के लिए विश्व के नेता और नीति निर्माता यूएई में एकजुट हुए हैं। जयशंकर ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि लक्जमबर्ग के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री जेवियर बेटेल, पोलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की और लातविया की विदेश मंत्री बैबा ब्रेज के साथ मिलकर ‘बहुत अच्छा लगा’। मंत्री संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में तीन दिवसीय ‘सर बानी यास फोरम 2025’ में भाग लेने पहुंचे थे। सम्मेलन रविवार को समाप्त हुआ। जयशंकर ने शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डेविड लैमी से भी मुलाकात की।

उन्होंने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डेविड लैमी को सर बानी यास फोरम 2025 के दौरान देखकर अच्छा लगा।’ विदेश मंत्री ने एक अन्य बैठक को लेकर कहा कि मिस्र के विदेश मंत्री डॉ. बदर अब्देलट्टी से मुलाकात करके ‘अच्छा लगा’। सर बानी यास फोरम एक वार्षिक मंच है जो क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए वैश्विक नेताओं, मंत्रियों और विशेषज्ञों को एक साथ लाता है। 

Advertisement
First Published - December 14, 2025 | 10:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement