facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जयशंकर ने सऊदी अरब और कतर के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की

Advertisement

जयशंकर रियाद में GCC के अन्य सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों से भी द्विपक्षीय मुलाकात कर सकते हैं। GCC में संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, ओमान, कतर और कुवैत शामिल हैं।

Last Updated- September 09, 2024 | 3:11 PM IST
Jaishankar met the foreign ministers of Saudi Arabia and Qatar जयशंकर ने सऊदी अरब और कतर के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की
बाएं से दाएं- सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को सऊदी अरब और कतर के अपने समकक्षों से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति का जायजा लिया। जयशंकर भारत-खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के विदेश मंत्रियों की पहली बैठक में शामिल होने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को सऊदी अरब की राजधानी पहुंचे।

उन्होंने सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद से मुलाकात की और द्विपक्षीय रिश्तों में प्रगति पर चर्चा की। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान से आज रियाद में मुलाकात की। हमारे द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति का जायजा लिया और वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने दृष्टिकोण साझा किए।’’

विदेश मंत्री ने कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जासिम अल सानी से भी मुलाकात की जो विदेश मंत्री का प्रभार भी संभाल रहे हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलर हमान बिन जासिम अल सानी से अच्छी मुलाकात के साथ दिन की शुरुआत की। भारत-कतर के द्विपक्षीय रिश्तों को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर उनके दृष्टिकोण तथा आकलन की सराहना करता हूं।’’

Also read: सुजलॉन एनर्जी को मिला 1166 मेगावाट का विंड एनर्जी ठेका, शेयरों में दौड़ा करंट

जयशंकर रियाद में जीसीसी के अन्य सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों से भी द्विपक्षीय मुलाकात कर सकते हैं। जीसीसी में संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, ओमान, कतर और कुवैत शामिल हैं। जीसीसी देशों के साथ भारत का कुल व्यापार 2022-23 में 184.46 अरब डॉलर रहा।

नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने जयशंकर की यात्रा शुरू होने से पहले शनिवार को कहा था कि भारत और जीसीसी के गहन और बहुआयामी संबंध हैं जिनमें व्यापार और निवेश तथा ऊर्जा के क्षेत्र, सांस्कृतिक तथा लोगों के संबंध शामिल हैं। जयशंकर तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में यहां पहुंचे हैं। वह जर्मनी और स्विट्जरलैंड की यात्रा भी करेंगे।

Advertisement
First Published - September 9, 2024 | 3:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement