facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दोहा में जयशंकर की कतर नेतृत्व से अहम बातचीत, ऊर्जा-व्यापार सहयोग पर बड़ा फोकस

Advertisement

उन्होंने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी के साथ बैठक की और कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी से भी मुलाकात की

Last Updated- November 16, 2025 | 10:16 PM IST
S Jaishankar
विदेश मंत्री एस जयशंकर | फाइल फोटो

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को राजधानी दोहा में कतर के शीर्ष नेतृत्व के साथ ऊर्जा और व्यापार सहित द्विपक्षीय संबंधों के प्रमुख पहलुओं तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी के साथ बैठक की और कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी से भी मुलाकात की।

जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘दोहा में कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी से मिलकर खुशी हुई।’ उन्होंने कहा, ‘ऊर्जा, व्यापार, निवेश और लोगों के बीच संपर्क सहित हमारी रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की। पश्चिम एशिया, क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श की सराहना करता हूं।’

कतर समाचार एजेंसी के अनुसार, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की। कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात के बारे में जयशंकर ने एक और पोस्ट में कहा, ‘मजबूत भारत-कतर संबंधों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। मैं आपसी सहयोग का विस्तार करने और नए अवसरों की तलाश करने पर उनके मार्गदर्शन को महत्त्व देता हूं।’ विदेश मंत्रालय के अनुसार 2023-24 में कतर के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 14.08 अरब डॉलर था।

रूसी विदेश मंत्री से मुलाकात

विदेश मंत्री जयशंकर अगले महीने राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन की नई दिल्ली यात्रा से पहले द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने के लिए सोमवार को मास्को में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मिलेंगे। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा के अनुसार, जयशंकर शांघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के प्रधानमंत्रियों की परिषद की मंगलवार को होने वाली बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए मास्को पहुंच रहे हैं। 

Advertisement
First Published - November 16, 2025 | 10:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement