facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीयों को निकालने में मदद के लिए जयशंकर ने ईरान का जताया आभार, कहा — सहायता के लिए धन्यवाद

Advertisement

एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से बात कर इजरायल युद्ध के बाद की स्थिति पर चर्चा की और भारतीयों की सुरक्षित वापसी में मदद के लिए ईरान को धन्यवाद दिया।

Last Updated- June 27, 2025 | 11:08 PM IST
विदेश मंत्री एस. जयशंकर | फाइल फोटो

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को अपने ईरानी समकक्ष सैयद अब्बास अरागची से बात की और ईरान व इजरायल के बीच 12 दिनों तक चले युद्ध के बाद उभरी स्थिति पर चर्चा की।

 विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान से सैकड़ों भारतीयों को निकालने में तेहरान की सहायता के लिए अरागची को धन्यवाद भी दिया। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज दोपहर ईरान के विदेश मंत्री अरागची से बात की। मौजूदा जटिल स्थिति में ईरान के दृष्टिकोण और सोच को साझा करने के लिए उनकी सराहना करता हूं।’

उन्होंने कहा, ‘भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में मदद करने के लिए उनका धन्यवाद दिया।’

एक सदस्य से आतंकवाद का जिक्र सहन नहीं हुआ

केंद्रीय विदेश मंत्री ने पाकिस्तान का नाम लिये बिना कहा कि शांघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक के घोषणापत्र में भारत आतंकवाद का उल्लेख चाहता था लेकिन एक सदस्य देश को यह स्वीकार्य नहीं था। जयशंकर ने कहा कि इस मामले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दृष्टिकोण सही था क्योंकि एससीओ का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद से लड़ना है और इस संदर्भ के बिना सिंह ने परिणामी दस्तावेज को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। जयशंकर ने सिंह के रुख के बारे में पूछे जाने पर कहा कि आम सहमति से चलने वाले एससीओ का उद्देश्य आतंकवाद से लड़ना है।

Advertisement
First Published - June 27, 2025 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement