facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जयशंकर 23 से 25 मार्च के बीच करेंगे सिंगापुर की यात्रा, प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

Advertisement

वह अपने समकक्ष विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन, व्यापार एवं उद्योग मंत्री गैन किम योंग और गृह व कानून मंत्री शणमुगम से भी मुलाकात करेंगे।

Last Updated- March 23, 2024 | 12:14 PM IST
Foreign Minister Jaishankar gave a statement in Raisina Dialogue, said- it is necessary to take Russia along रायसीना डायलॉग में विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया बयान, कहा- रूस को साथ लेकर चलना जरूरी
File Image

विदेश मंत्री एस. जयशंकर शनिवार से सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा करेंगे और वह देश के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग समेत शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जयशंकर की यह यात्रा सिंगापुर और भारत के बीच घनिष्ठ मित्रता को रेखांकित करती है और यह दोनों पक्षों के लिए क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रम पर विचार-विमर्श करने के साथ-साथ द्विपक्षीय सहयोग में हुई अच्छी प्रगति पर चर्चा जारी रखने का एक बेहतरीन अवसर होगा।

बयान में कहा गया है, “भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अपनी सिंगापुर यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ली सीन लूंग, उप प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री लॉरेंस वोंग और राष्ट्रीय सुरक्षा समन्वय मंत्री टीओ ची हेन से मुलाकात करेंगे।”

वह अपने समकक्ष विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन, व्यापार एवं उद्योग मंत्री गैन किम योंग और गृह व कानून मंत्री शणमुगम से भी मुलाकात करेंगे। बयान में कहा गया है कि जयशंकर शनिवार को ‘एनयूएस इंस्टीट्यूट ऑफ साउथ एशियन स्टडीज’ (आईएसएएस) में ‘व्हाय इंडिया मैटर्स’ (भारत क्यों मायने रखता है) विषय पर व्याख्यान देंगे।

इस दौरान वह वैश्विक व्यवस्था में आगे बढ़ने के भारत के प्रयासों और आगे आने वाली चुनौतियों पर अपने विचार साझा करेंगे। डॉ. जयशंकर रविवार को यहां भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे।

Advertisement
First Published - March 23, 2024 | 12:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement