facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Japan Earthquake: भूकंप से कम से कम 62 लोगों की मौत, मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए संघर्ष जारी

Advertisement

जापान के इशिकावा प्रांत और आसपास के इलाकों में 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद भी दो दिन तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Last Updated- January 03, 2024 | 11:53 AM IST
Japan Earthquake

Earthquake in Japan: पश्चिमी जापान में एक के बाद एक आए भूकंप के कई झटकों में बुधवार तक कम से कम 62 लोगों की मौत हो गई। बचावकर्मी क्षतिग्रस्त इमारतों के मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

जापान के इशिकावा प्रांत और आसपास के इलाकों में 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद भी दो दिन तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। कुछ क्षेत्रों में पानी, बिजली और फोन सेवाएं अब भी बंद हैं।

स्थानीय निवासी तबाह हुए घरों और अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। अपने घर के आसपास से मलबा हटाने में लगी इशिकावा निवासी मिकी कोबायाशी ने कहा,‘‘ दीवारें ढह गई हैं मुझे नहीं लगता कि घर अब रहने लायक है।’’

उन्होंने कहा कि 2007 में भी भूकंप में उनका घर क्षतिग्रस्त हो गया था। इशिकावा के प्रांतीय अधिकारियों के अनुसार,वाजिमा शहर में 29 लोगों की मौत हुई है जबकि सुजु में 22 लोगों की जान चली गई।

वहीं, आसपास के प्रांतों में दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आपदाओं में विशेषज्ञता रखने वाले ‘यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो’ के प्रोफेसर तोशिताका कटाडा ने कहा कि इस क्षेत्र में हाल के वर्षों में कई बार भूकंप आए हैं जिस कारण लोग इस आपदा के लिए तैयार थे। उनके पास बच निकलने की योजना और आपातकालीन स्थिति में उपयोग के लिए सामग्री थी।

उन्होंने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, “धरती पर संभवतः ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जो जापान के लोगों की तरह आपदा के लिए तैयार हो।” जापान भूकंप और ज्वालामुखी के लिहाज से संवेदनशील इलाके में स्थित है।

Advertisement
First Published - January 3, 2024 | 11:53 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement