facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Japan Earthquake: पश्चिमी जापान में विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 100

Advertisement

भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र इशिकावा प्रांत में अधिकारियों ने आगे की रणनीति और नुकसान पर चर्चा करने के लिए अपनी दैनिक बैठक की।

Last Updated- January 06, 2024 | 9:46 AM IST
Japan Earthquake
Representative Image

पश्चिमी जापान में आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या शनिवार को 100 पहुंच गई। वहीं, बचावकर्मी भूकंप के बाद आने वाले झटकों के बीच मलबे से लोगों को सावधानीपूर्वक निकालने के लिए जूझ रहे हैं।

इससे पहले भूकंप में मारे जाने वाले लोगों की संख्या 98 हो गई थीं लेकिन अनामिजु में दो और लोगों की मौत के बाद आंकड़ा 100 पहुंच गया। भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र इशिकावा प्रांत में अधिकारियों ने आगे की रणनीति और नुकसान पर चर्चा करने के लिए अपनी दैनिक बैठक की।

भूकंप में ढहे मकानों में बीते कुछ दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे लोगों को आखिरकार मलबे से बाहर निकाला गया। एक के बाद एक भूकंप के झटकों से दहले जापान के पश्चिमी तट पर एक व्यक्ति को 72 घंटे बाद मलबे से बाहर निकाला गया। शनिवार को लापता लोगों की संख्या घटकर 211 हो गई, जो दो दिन पहले तक अचानक से बढ़ गई थी।

इशिकावा के अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में से 59 लोग वाजिमा शहर से, 23 लोग सुजु से, जबकि अन्य पांच पड़ोसी शहरों से थे।

अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप में 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिसमें से कम से कम 27 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। तोक्यो विश्वविद्यालय के भूकंप अनुसंधान संस्थान ने पाया कि पश्चिमी जापान में कुछ स्थानों पर रेतीले समुद्र तट 250 मीटर (820 फीट) तक समुद्र की ओर खिसक गए।

Advertisement
First Published - January 6, 2024 | 9:46 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement