facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Japan Earthquake: जापान में भूकंप से 200 से ज्यादा लोगों की मौत, साल पहले के दिन आये थे तगड़े झटके

Advertisement

भूकंप के कारण लगभग 30,000 लोगों के मकान नष्ट हो गए या फिर वे रहने योग्य नहीं हैं। इन लोगों ने स्कूलों और अन्य अस्थायी केंद्रों में शरण लिया है।

Last Updated- January 10, 2024 | 3:32 PM IST
Japan

Japan Earthquake Death Toll: नए साल के पहले दिन जापान (Japan) के पश्चिमी तट पर आए 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद बुधवार तक 203 लोगों की मौत की सूचना है। इनमें से सात लोगों की मौत राहत केंद्रों पर हुई, जहां भूकंप से बचाए गए घायल लोगों ने दम तोड़ दिया। ऐसी मौतें सीधे तौर पर भूकंप, आग और भूस्खलन के कारण नहीं हुईं।

सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र इशिकावा प्रान्त के एक आपदा अधिकारी शिगेरू निशिमोरी ने कहा, ‘‘…ऐसी जगह पर रहने के दौरान दबाव और तनाव ऐसी मौत का कारण बनते हैं।’’

भूकंप के कारण लगभग 30,000 लोगों के मकान नष्ट हो गए या फिर वे रहने योग्य नहीं हैं। इन लोगों ने स्कूलों और अन्य अस्थायी केंद्रों में शरण लिया है। इलाके में मामूली बारिश और बर्फबारी से भी भूस्खलन होने की आशंका है। वहीं क्षेत्र में 1,000 से अधिक बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।

इशिकावा प्रान्त में नोटो प्रायद्वीप पर भूकंप से होने वाली मौत का आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ रहा है क्योंकि बचाव दल मलबे से शव निकाल रहे हैं। इनमें 91 लोगों की मौत सुज़ु शहर में, 81 की वाजिमा में, 20 की अनामिजु में, बाकी चार की मौत अन्य शहरों में हुई।

हाल के दिनों में लापता लोगों की संख्या घटकर 68 हो गई है। इशिकावा के अधिकारियों के अनुसार कुल 566 लोग घायल हुए और 1,787 मकान नष्ट हो गए या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।

Advertisement
First Published - January 10, 2024 | 3:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement