facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन को निर्यात घटने से अगस्त में जापान को हुआ व्यापार घाटा

Advertisement

जापान के वित्त मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान जापान के आयात में 18 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज हुई है।

Last Updated- September 20, 2023 | 11:20 AM IST
Trade Deficit

Japan Trade Deficit: चीन और शेष एशियाई देशों की मांग घटने से जापान का निर्यात पिछले महीने एक साल पहले की तुलना में 0.8 प्रतिशत घट गया है। जापान के वित्त मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान जापान के आयात में 18 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज हुई है।

इस तरह अगस्त में जापान का व्यापार घाटा 930.5 अरब येन या 6.3 अरब डॉलर रहा है। लगातार दूसरे महीने जापान को व्यापार घाटा हुआ है।

यह भी पढ़ें : चीन में नियम स्पष्ट नहीं होने, अमेरिका के साथ तनाव कारोबार में बाधा : सर्वे

आंकड़ों के अनुसार, एशियाई बाजारों को जापान का निर्यात 8.8 प्रतिशत घट गया। इसकी प्रमुख वजह चीन को निर्यात घटना है। चीन को मूल्य में निर्यात 11 प्रतिशत नीचे आ गया है। हाल के महीनों में चीन की अर्थव्यवस्था सुस्त पड़ी है। चीन की अर्थव्यवस्था के कोविड-महामारी के बाद उबरने की उम्मीदों को झटका लगा है।

आईएनजी के क्षेत्रीय प्रमुख एशिया-प्रशांत रॉबर्ट कार्नेल ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि चीन में कमजोर पुनरुद्धार का निर्यात पर नकारात्मक असर अभी जारी रहेगा।’’

Advertisement
First Published - September 20, 2023 | 11:20 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement