facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

तेजी से बूढ़ा हो रहा Japan! 10% आबादी 80 से ज्यादा उम्र की, 2 करोड़ लोगों की आयु 75 से ज्यादा

जापान सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नए आंकड़े की माने तो अब देश में 100 साल से ज्यादा आयु के बुजुर्गों की संख्या 92,139 तक जा पहुंची है।

Last Updated- September 18, 2023 | 7:59 PM IST
Japan Aged Population
Shutterstock

Japan Aged Population: जापान की कुल आबादी में 80 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या पहली बार 10 प्रतिशत से अधिक हो गई हैं। सरकार की तरफ से रविवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली। बता दें कि दुनिया में सबसे अधिक वृद्ध लोगों का अनुपात वाला जापान देश तेजी से बूढ़े होते समाज से जूझ रहा है।

आंतरिक मामलों और संचार मंत्रालय ने सोमवार को ‘Aged Day’ के मौके पर बताया कि 80 साल से ज्यादा आयु के लोगों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 270,000 बढ़कर जापान की लगभग 12.46 करोड़ कुल आबादी का 10.1 प्रतिशत हो गई है।

65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की संख्या कुल आबादी का 3.62 करोड़

एक अन्य रिकॉर्ड में जापान में 65 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों की संख्या कुल जनसंख्या का 3.62 करोड़ यानी 29.1 प्रतिशत है। इसका मतलब है कि जापान में दुनिया के किसी अन्य देश की तुलना में 65 वर्ष से ज्यादा की सबसे बड़ी आबादी है।

वहीं, 65 वर्ष से अधिक आयु की आबादी के मामले दूसरे स्थान पर इटली जबकि तीसरे नंबर पर फिनलैंड है। इटली की 24.5 प्रतिशत और फिनलैंड की 23.6 फीसदी जनसख्यां 65 साल से ज्यादा उम्र की है।

जापान की कुल बुजुर्ग आबादी में महिलाओं की संख्या 56.6 प्रतिशत

जापान की कुल बुजुर्ग आबादी में महिलाओं की संख्या 56.6 प्रतिशत यानी 2.5 करोड़ है जबकि पुरुषों की संख्या 1.57 करोड़ है। कहा जाता है कि यह अंतर महिलाओं की औसत जीवन प्रत्याशा को दर्शाता है।

आंकड़ों के अनुसार, जापान में 75 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों की कुल संख्या 16.1 फीसदी यानी 2.05 करोड़ हैं। यह संख्या पहली बार 2 करोड़ के आंकड़े को पार कर गयी है।

2022 में जापान में 25.2 प्रतिशत वृद्ध लोगों को रोजगार मिला

इस बीच, 2022 में जापान में 25.2 प्रतिशत वृद्ध लोगों को रोजगार मिला। यह संख्या लगातार 19वें वर्ष बढ़कर 91.2 लाख हो गई, जो एक और रिकॉर्ड है। आंकड़ों के मुताबिक़, देश के काम करने वाले कुल लोगों की संख्या में से 13.6 प्रतिशत बुजुर्ग है।

100 साल से ज्यादा आयु के बुजुर्गों की संख्या 92,139 पर पहुंची

इतना ही नहीं, जापान सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नए आंकड़े की माने तो अब देश में 100 साल से ज्यादा आयु के बुजुर्गों की संख्या 92,139 तक जा पहुंची है। 100 साल से ऊपर की उम्र वाले लोगों में पिछले एक साल में 1,613 और लोग जुड़ गए हैं।

First Published - September 18, 2023 | 7:59 PM IST

संबंधित पोस्ट