facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Japan: किशिदा पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे, जापान को मिलेगा नया प्रधानमंत्री

Advertisement

किशिदा ने सितंबर में प्रस्तावित एलडीपी अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है, जिससे नये पार्टी प्रमुख के चयन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

Last Updated- August 14, 2024 | 11:06 AM IST
Japan's Prime Minister Fumio Kishida
Japan's Prime Minister Fumio Kishida

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Japan Prime Minister Fumio Kishida) ने बुधवार को कहा कि वह सितंबर में प्रस्तावित सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अध्यक्ष पद के चुनाव में किस्मत नहीं आजमाएंगे।

किशिदा सितंबर 2021 में एलडीपी के अध्यक्ष चुने गए थे। उनका तीन साल का कार्यकाल इस साल सितंबर में खत्म हो रहा है।

जापान के सरकारी टीवी चैनल ‘एनएचके’ की खबर के मुताबिक, किशिदा के एलडीपी अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर होने का मतलब यह है कि पार्टी प्रमुख निर्वाचित होने वाला अगला नेता देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनकी जगह लेगा, क्योंकि एलडीपी को जापानी संसद के दोनों सदनों में बहुमत हासिल है।

किशिदा के कार्यकाल में उनकी पार्टी के कई नेताओं पर भ्रष्टाचार और घोटालों में शामिल होने के आरोप लगे हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता का स्तर काफी घट गया है। इसके अलावा, साल की शुरुआत में हुए स्थानीय चुनावों में एलडीपी के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी सांसदों ने अगले आम चुनाव से पहले नये नेता के चयन की मांग तेज कर दी है।

किशिदा ने सितंबर में प्रस्तावित एलडीपी अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है, जिससे नये पार्टी प्रमुख के चयन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

जानकार उनकी इस घोषणा को यह दर्शाने के प्रयास के रूप में देख रहे हैं कि उनकी पार्टी में अच्छे बदलाव हो रहे हैं। किशिदा ने कहा कि वह नये नेता का समर्थन करेंगे।

Advertisement
First Published - August 14, 2024 | 11:06 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement