facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Japan: तोक्यो के हनेदा हवाई अड्डे पर दो यात्री विमान गलती से टकराए, कोई हताहत नहीं

Advertisement

दोनों विमानन कंपनियों की ओर से इस घटना पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं आई है।

Last Updated- June 10, 2023 | 2:57 PM IST
air passenger

तोक्यो के एक प्रमुख हवाई अड्डे पर दो यात्री विमान शनिवार सुबह गलती से एक-दूसरे से टकरा गए। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

परिवहन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी इसामु यमाने ने बताया कि थाई एयरवेज इंटरनेशनल का बैंकॉक (थाईलैंड) जा रहा विमान हनेदा हवाई अड्डे के रनवे पर खड़े ईवा एयरवेज के विमान से टकरा गया, जिसे ताइपे (ताइवान) के लिए उड़ान भरनी थी।

यमाने के मुताबिक, घटना के बाद रनवे को लगभग दो घंटे के लिए बंद करना पड़ा। उन्होंने बताया कि रनवे बंद होने के कारण कुछ विमानों ने देरी से उड़ान भरी। यमाने के अनुसार, घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

टीबीएस टीवी न्यूज ने एक ही रनवे पर रुके दोनों यात्री विमानों का वीडियो प्रसारित किया। वहीं, एनएचके टीवी पर प्रसारित वीडियो में एक अधिकारी विमान का पंख प्रतीत हो रही एक वस्तु को रनवे पर से हटाता नजर आता है।

दोनों विमानन कंपनियों की ओर से इस घटना पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं आई है। जापानी मीडिया के मुताबिक, टक्कर में एक विमान के पंख को नुकसान पहुंचने की सूचना है।

Advertisement
First Published - June 10, 2023 | 2:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement