facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो 20 मार्च को भारत की यात्रा पर आएंगे

Advertisement

यात्रा के दौरान फुमियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर आपसी हितों से जुड़े द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे

Last Updated- March 11, 2023 | 1:35 PM IST
Japanese PM

जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो (Kishida Fumio) 20 मार्च को दो-दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं. इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आपसी हितों से जुड़े द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे. विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो 20-21 मार्च को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं.

बयान में कहा गया है कि अपनी यात्रा के दौरान फुमियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर आपसी हितों से जुड़े द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्ष जी7 और जी20 की अपनी अपनी अध्यक्षता से जुड़ी प्राथमिकताओं के बारे में भी चर्चा करेंगे.

गौरतलब है कि जापान इस साल जी7 समूह की बैठक की अध्यक्षता करेगा, जबकि भारत जी20 समूह की अध्यक्षता कर रहा है. दोनों देशों के लिए इन समूहों की अध्यक्षता काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. जापान के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा ऐसे समय हो रही है जब रूस-यूक्रेन संघर्ष के प्रभावों सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर वैश्विक स्तर पर चर्चा हो रही है.

Advertisement
First Published - March 11, 2023 | 1:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement