facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Japan: कार, मशीनरी की मजबूत मांग से फरवरी में जापान का एक्सपोर्ट 8% बढ़ा

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी में व्यापार घाटा सालाना आधार पर 50 प्रतिशत से अधिक घटकर 379 अरब येन (2.5 अरब डॉलर) रह गया है।

Last Updated- March 21, 2024 | 3:07 PM IST
Trump Tarrif
Representative Image

कारों और इलेक्ट्रिकल मशीनरी निर्यात में तेजी के बीच फरवरी माह में जापान के कुल निर्यात में 7.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सीमा शुल्क के शुरआती आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में कुल निर्यात 8.2 लाख करोड़ येन (55 अरब डॉलर) रहा। देश के निर्यात में लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी में व्यापार घाटा सालाना आधार पर 50 प्रतिशत से अधिक घटकर 379 अरब येन (2.5 अरब डॉलर) रह गया है। यह लगातार दूसरा महीना है जबकि जापान व्यापार घाटे की स्थिति में है।

आंकड़ों के अनुसार, चीन को निर्यात केवल 2.5 प्रतिशत बढ़ा और पूरे एशिया में निर्यात पिछले वर्ष की तुलना में 2.3 प्रतिशत अधिक हुआ। इससे पता चलता है कि मांग कम हो गई है। अमेरिका को निर्यात 18 प्रतिशत बढ़ा और यूरोपीय संघ (ईयू) को निर्यात लगभग 16 प्रतिशत बढ़ा है। आयात की तस्वीर मिली-जुली रही। चीन से आयात 1.7 लाख करोड़ येन (236 अरब डॉलर) का रहा है, जो सालाना आधार पर लगभग 17 प्रतिशत की वृद्धि है।

कोयले और तरलीकृत प्राकृतिक गैस जैसी प्रमुख वस्तुओं की कीमतों में गिरावट के कारण आयात में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह कुल मिलाकर लगभग नौ लाख करोड़ येन (60 अरब डॉलर) रहा। जापान इस समय दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 3:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement