facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jeff Bezos ने दो अरब डॉलर में बेचे Amazon के 1.2 करोड़ शेयर

Advertisement

Jeff Bezos ने अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) को भेजी सूचना में सात और आठ फरवरी को सामान्य स्टॉक के 1,19,97,698 शेयरों की बिक्री की जानकारी दी है।

Last Updated- February 11, 2024 | 2:45 PM IST
Amazon India
Representative Image

ऑनलाइन मंच एमेजॉन (Amazon) के कार्यकारी चेयरमैन जेफ बेजोस ने दो अरब डॉलर से ज्यादा कीमत में एमेजॉन के 1.2 करोड़ शेयर बेच दिए हैं। संघीय नियामकों को भेजी सूचना में उन्होंने यह संकेत दिया है।

बेजोस ने अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) को भेजी सूचना में सात और आठ फरवरी को सामान्य स्टॉक के 1,19,97,698 शेयरों की बिक्री की जानकारी दी है।

बयान के अनुसार, सिएटल की अमेजन के इतनों शेयरों का मूल्य 2.04 अरब डॉलर से ज्यादा बैठता है। बेजोस ने लगभग तीन दशक पहले एक कार गैराज में अमेजन की शुरुआत की थी। शेयरों को 10 लाख से 32 लाख से अधिक के बीच पांच ब्लॉक बनाकर बेचा गया है।

बेजोस ने रॉकेट कंपनी ब्लू ओरिजिन और परमार्थ कार्यों के लिए अधिक समय देने के उद्देश्य से 2021 में एमेजॉन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के पद से इस्तीफा दे दिया था। एसईसी में उनका पता सिएटल लिखा है। हालांकि, बताया जाता है कि वह अब मियामी में रहने लगे हैं।

Advertisement
First Published - February 11, 2024 | 2:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement