facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कैलिफोर्निया की विनाशकारी आग के कारण जो बाइडन ने इटली दौरा रद्द किया

Advertisement

तेज हवाओं से फैल रही आग में हजारों मकान जलकर राख, पांच की मौत और एक लाख से अधिक लोग विस्थापित। बाइडन ने आग पर निगरानी के लिए अपनी अंतिम विदेश यात्रा स्थगित की।

Last Updated- January 09, 2025 | 10:22 PM IST
Former US President Joe Biden

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कैलिफोर्निया के जंगलों में विनाशकारी आग लगने के बाद जवाबी कार्रवाई की निगरानी करने के लिए इटली और वेटिकन की यात्रा अंतिम समय पर रद्द कर दी। यह राष्ट्रपति के तौर पर बाइडन की अंतिम विदेश यात्री थी और वह दौरे पर रवाना होने ही वाले थे। बाइडन को पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर की स्मृति सभा में शामिल होने के बाद गुरुवार दोपहर पोप फ्रांसिस और इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मेटारेला व प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात के लिए तीन दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होना था।

इस आग में बिली क्रिस्टल, मैंडी मूर और पेरिस हिल्टन समेत विभिन्न हस्तियों के मकान जलकर राख हो गए। कैलिफोर्निया के दमकलकर्मी तेज हवाओं के कारण इलाके में दूर-दूर तक फैल रही आग को बुझाने में जुटे हुए हैं, जिसकी वजह से कई मकान तबाह हो गए हैं और सड़कें जाम हो गई हैं। हजारों लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तथा एक लाख से अधिक लोगों को दूसरे स्थानों पर जाने का आदेश दिया गया है।

Advertisement
First Published - January 9, 2025 | 10:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement