facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Joe Biden एक बार फिर हुए Covid-19 से संक्रमित, चुनाव प्रचार पर पड़ेगा असर

Advertisement

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने एक बयान में कहा, ‘‘आज लास वेगास में अपने पहले कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति बाइडन के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Last Updated- July 18, 2024 | 8:49 AM IST
U.S. President Biden

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe biden) एक बार फिर कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित हो गए हैं। हालांकि, उनमें संक्रमण के ‘हल्के लक्षण’ हैं। व्हाइट हाउस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने एक बयान में कहा, ‘‘आज लास वेगास में अपने पहले कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति बाइडन के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्हें कोविड-19 रोधी टीका लगा हुआ है और उन्होंने बूस्टर डोज भी ले रखी है। उनमें हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं।’’

बाइडन डेलावेयर लौटेंगे, जहां वह एकांतवास में रहेंगे। हालांकि, इस दौरान वह अपने सभी दायित्वों का निर्वहन करेंगे। प्रेस सचिव ने कहा कि व्हाइट हाउस राष्ट्रपति की स्थिति के बारे में नियमित जानकारी उपलब्ध कराता रहेगा, क्योंकि वह एकांतवास में रहते हुए भी अपने कार्यालय के दायित्वों का निर्वहन जारी रखेंगे। राष्ट्रपति का बुधवार दोपहर लास वेगास में यूनीडोस कार्यक्रम में अभिभाषण था।

व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘बाइडन में हल्के लक्षण हैं। उनकी श्वसन दर (respiratory rate) 16, शरीर का तापमान 97.8 डिग्री फारेनहाइट और पल्स ऑक्सीमेट्री 97 प्रतिशत है, जिसे सामान्य माना जाता है। राष्ट्रपति को पैक्सलोविड की पहली खुराक दे दी गई है। वह रेहोबोथ में अपने आवास पर एकांतवास में रहेंगे।’’

Advertisement
First Published - July 18, 2024 | 8:41 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement