facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कमला हैरिस ने अपने नाना-नानी को याद किया, ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दी बधाई

Advertisement

उप राष्ट्रपति ने कहा, ‘मेरी नानी ने पूरे भारत में यात्रा की और लाउडस्पीकर पर महिलाओं को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में प्रेरित किया।’

Last Updated- September 09, 2024 | 11:09 PM IST
Kamala Harris

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की भारतीय मूल की उम्मीदवार कमला हैरिस ने रविवार को भारत में अपने नाना-नानी के साथ बिताए बचपन की मधुर यादों को साझा करते हुए सभी दादा-दादी एवं नाना-नानी को नैशनल ग्रैंड पैरेंट्स डे की बधाई दी, जो अगली पीढ़ी को आकार देने और प्रेरित करने में मदद करते हैं।

हैरिस ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘जब छोटी थी तो भारत में अपने नाना-नानी से मिलने जाया करती थी। मेरे नाना मुझे सुबह की सैर पर ले जाते थे। इस दौरान वह मुझसे समानता के लिए और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के महत्त्व पर चर्चा करते। वह एक सेवानिवृत्त नौकरशाह थे जो भारत की आजादी की लड़ाई का हिस्सा रहे थे।’

उप राष्ट्रपति ने कहा, ‘मेरी नानी ने पूरे भारत में यात्रा की और लाउडस्पीकर पर महिलाओं को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में प्रेरित किया।’ डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता ने कहा कि ‘जन सेवा के प्रति मेरे नाना-नानी की प्रतिबद्धता और बेहतर भविष्य के लिए उनकी लड़ाई’ आज भी मुझे प्रेरित करती है।

Advertisement
First Published - September 9, 2024 | 11:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement