facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख की कनाडा में गोली मारकर हत्या, भारत में था वांछित

Advertisement

निज्जर भारत में अति वांछित आतंकवादियों में शामिल था जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम था

Last Updated- June 19, 2023 | 1:44 PM IST
Khalistan Tiger Force chief shot dead

खालिस्तान टाइगर फोर्स (Khalistan Tiger Force) के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में एक गुरद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गयी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

निज्जर भारत में अति वांछित आतंकवादियों में शामिल था जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम था। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब में जालंधर के भारसिंघपुर गांव का रहने वाला निज्जर स्थानीय समयानुसार रात आठ बजकर करीब 27 मिनट पर सरे स्थित गुरु नानक सिख गुरद्वारा साहिब के पार्किंग स्थल में एक कार में मृत मिला था और उसके शरीर में गोलियां लगी हुई थीं। वह इस गुरद्वारे का प्रमुख था।

अधिकारियों ने प्रारंभिक जानकारी के हवाले से कहा कि दो अज्ञात हमलावरों ने निज्जर को गोली मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। अधिकारियों के अनुसार, जब उसके शव को कनाडा की पुलिस घटनास्थल से ले जा रही थी तो सिखों के एक समूह ने खालिस्तान समर्थक और भारत विरोधी नारे लगाये।

निज्जर भारत में आतंकवादी गतिविधियों में कथित भूमिका को लेकर देश में अति वांछित आतंकवादियों में शामिल था। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जालंधर में 2021 में एक हिंदू पुजारी पर हमले के मामले में निज्जर की गिरफ्तारी में सहायता के लिए सूचना देने पर पिछले साल जुलाई में 10 लाख रुपये नकद इनाम की घोषणा की थी।

इससे तीन महीने पहले ही एनआईए ने हमले के सिलसिले में उसके और तीन अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। एनआईए के अनुसार, निज्जर भारत में खालिस्तान समर्थक समूह ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ के अलगाववादी और हिंसक एजेंडा को भी बढ़ावा दे रहा था।

Advertisement
First Published - June 19, 2023 | 1:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement