facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका में भारत के राजदूत संधू के साथ खालिस्तानी समर्थकों ने की धक्का-मुक्की

Advertisement

संधू ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ''लॉन्ग आइलैंड के गुरु नानक दरबार में अफगानिस्तान सहित स्थानीय संगत के साथ गुरुपर्व मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

Last Updated- November 27, 2023 | 3:50 PM IST

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने गुरुपर्व के अवसर पर न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में एक गुरुद्वारे में अरदास की। गुरुद्वारे में खालिस्तानी समर्थकों के एक समूह ने उनके साथ धक्का-मुक्की की लेकिन सिख समुदाय के सदस्यों ने उन लोगों को बाहर निकाल दिया।

संधू ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ”लॉन्ग आइलैंड के गुरु नानक दरबार में अफगानिस्तान सहित स्थानीय संगत के साथ गुरुपर्व मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान कीर्तन सुना, गुरु नानक के एकजुटता, एकता और समानता के शाश्वत संदेश के बारे चर्चा की, लंगर में शामिल हुआ और सभी के लिए आशीर्वाद मांगा।”

खालिस्तानियों के विरोध की आशंका के बीच संधू का हिक्सविले गुरुद्वारे में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सूत्रों ने बताया कि कुछ उपद्रवियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की करने की कोशिश की लेकिन सिख समुदाय के सदस्यों ने उन्हें बाहर निकाल दिया। संधू ने गुरुद्वारे में अपने बयान में सिख समुदाय के सदस्यों को आश्वासन दिया कि अमेरिका में भारतीय राजनयिक उन्हें सभी सहायता और समर्थन प्रदान करेंगे।

संधू ने न्यूयॉर्क में महावाणिज्य दूत रणधीर जयसवाल और उप महावाणिज्य दूत वरुण जेफ के साथ, भारत-अमेरिका साझेदारी में वृद्धि पर प्रकाश डाला जो स्वास्थ्य सेवा, ऊर्जा, आईटी, उभरती प्रौद्योगिकियों, सेमीकंडक्टर या शिक्षा आदि क्षेत्रों से संबंधित है। इस अवसर पर गुरुद्वारा के सदस्यों और पदाधिकारियों ने भारतीय राजदूत का सम्मान किया।

संधू ने उल्लेख किया कि तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जा कर लेने के बाद अगस्त 2021 में सिख धर्मग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब के तीन ‘सरूप’ काबुल से दिल्ली लाए गए थे।

संधू के साथ खालिस्तानी समर्थकों द्वारा धक्का-मुक्की करने की घटना के प्रसारित वीडियो के अनुसार, गुरुद्वारे की यात्रा के दौरान कुछ खालिस्तान समर्थकों ने संधू को घेर लिया और इस वर्ष जून में कनाडा में मारे गए खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर के बारे में सवाल किए।

इससे पहले, संधू ने एक अलग पोस्ट में कहा कि उन्होंने शनिवार को न्यूयॉर्क में श्री गुरु रविदास मंदिर की यात्रा की। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास के प्रसिद्ध ‘शबद’ में गुरु नानक देव जी का संदेश है।

Advertisement
First Published - November 27, 2023 | 3:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement