facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कनाडा में मंदिर की दीवारों पर खालिस्तानियों ने लिखे भारत-विरोधी नारे, भारत ने उठाया मुद्दा

Advertisement
Last Updated- February 15, 2023 | 4:43 PM IST

कनाडा में एक प्रमुख मंदिर की दीवारों पर खालिस्तानी चरमपंथियों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए भारत विरोधी नारे लिखे गए। यहां भारतीय मिशन ने इस घटना की निंदा करते हुए कनाडाई अधिकारियों से अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की अपील की।

घटना 13 फरवरी को मिसिसॉगा के एक राम मंदिर में हुई। हालांकि, घटना के समय का पता नहीं चला है।

टोरंटो में भारत के वाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को ट्वीट किया, “हम मिसिसॉगा में राम मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। हमने कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच करने और दोषियों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।”

मंदिर के ‘फेसबुक पेज’ पर लिखा गया है, “ओंटारियो के मिसिसॉगा में श्री राम मंदिर की दीवारें रात में (13 फरवरी को) गंदी कर दी गयीं। हम इस घटना से बहुत परेशान हैं और हम इस मामले पर उचित कानून प्रवर्तन प्राधिकरण के साथ काम कर रहे हैं।”

मंदिर की दीवारों पर खालिस्तानी समर्थक नारे और भारत विरोधी नारे लिखे गये हैं। यह पहली बार नहीं है कि कनाडा में मंदिर की दीवार पर भारत विरोधी नारे लिखे गये हैं।

जनवरी में, कनाडा में एक मंदिर की दीवार पर भारत विरोधी नारे लिखे हुए मिले थे, जिससे भारतीय समुदाय में आक्रोश फैल गया था।

पिछले वर्ष सितंबर में, टोरंटो में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर ‘‘कनाडाई खालिस्तानी चरमपंथियों’ द्वारा नारे लिख गये थे।

Advertisement
First Published - February 15, 2023 | 4:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement