facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kim Jong Un ने अपने सैनिकों से साउथ कोरिया को शत्रु राष्ट्र के रूप में देखने को कहा

Advertisement

विश्लेषकों का मानना ​​है कि उत्तर कोरिया के इस कदम से प्रतिद्वंद्वियों के बीच इन तनावपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्रों में संभावित झड़पों का खतरा बढ़ रहा है

Last Updated- October 18, 2024 | 10:19 AM IST
Kim Jong-un
Kim Jong Un

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपने सैनिकों से कहा कि वे दक्षिण कोरिया को एक शत्रु राष्ट्र के रूप में मानें और उन्होंने जोर दिया कि अगर दक्षिण कोरिया उनकी संप्रभुता का उल्लंघन करता है तो प्रतिद्वंद्वी पर हमला करने में भी संकोच नहीं किया जाएगा।

सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सेना मुख्यालय में किम की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब इस सप्ताह उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया को एक ‘‘शत्रु राष्ट्र’’ के रूप में परिभाषित करने के लिए अपने संविधान को संशोधन किया है और उसने दक्षिण कोरिया से जुड़े सड़क मार्ग तथा रेल संपर्क सुविधाओं को ध्वस्त कर दिया है। ये कदम किम के उस आह्वान के अनुरूप हैं जिसमें उन्होंने उत्तर कोरिया से दक्षिण कोरिया के साथ मेल-मिलाप के दीर्घकालिक संबंध को त्यागने पर जोर दिया था।

विश्लेषकों का मानना ​​है कि उत्तर कोरिया के इस कदम से प्रतिद्वंद्वियों के बीच इन तनावपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्रों में संभावित झड़पों का खतरा बढ़ रहा है, हालांकि उत्तर कोरिया के लिए अमेरिकी और दक्षिण कोरिया की मजबूत सेनाओं के सामने बड़े पैमाने पर हमले के बारे में सोचना काफी हद तक संभव नहीं है। उत्तर कोरियाई पीपुल्स आर्मी की द्वितीय कोर के मुख्यालय में बृहस्पतिवार को अपने दौरे के दौरान किम ने सैनिकों से कहा कि वे दक्षिण कोरिया के विरुद्ध आक्रामक तरीके से बल प्रयोग को ‘‘देशवासियों के खिलाफ नहीं बल्कि शत्रु देश के खिलाफ वैध जवाबी कार्रवाई के रूप में देखें।’’

उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ के अनुसार, उन्होंने कहा कि अगर दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया की संप्रभुता का उल्लंघन करता है, तो उनके सैनिक उसके विरुद्ध बल का प्रयोग करने में संकोच नहीं करेंगे। दक्षिण कोरिया ने किम की टिप्पणी पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं की। उत्तर कोरिया हाल में अपने प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया के खिलाफ लगातार भड़काऊ धमकियां दे रहा है।

Advertisement
First Published - October 18, 2024 | 10:19 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement