facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kim Jong के आदेश ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन! मिसाइलों के जखीरे में भारी वृद्धि करेगा North Korea

Advertisement

किम के यह आदेश देने से कुछ ही दिन पहले दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने वार्षिक सैन्य अभ्यास शुरू किए थे, जिन्हें उत्तर कोरिया अपने लिए खतरे के तौर पर देखता है।

Last Updated- August 14, 2023 | 8:03 PM IST
उत्तर कोरिया ने फिर क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया , North Korea again tests cruise missile

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन (Kim Jong un) ने देश के प्रमुख युद्ध सामग्री कारखानों का दौरा किया और मिसाइलों एवं अन्य हथियारों के उत्पादन में भारी वृद्धि करने का आदेश दिया। देश के सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।

किम के यह आदेश देने से कुछ ही दिन पहले दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने वार्षिक सैन्य अभ्यास शुरू किए थे, जिन्हें उत्तर कोरिया अपने लिए खतरे के तौर पर देखता है।

किम का देश में हथियारों के उत्पादन को प्रोत्साहन देना इस बात की पृष्ठभूमि में भी अहम है कि अमेरिका के अधिकारियों को लगता है कि रूसी रक्षा मंत्री ने यूक्रेन के साथ जारी उसके युद्ध के लिए रूस को और हथियार बेचने के संबंध में उत्तर कोरिया से हाल में बात की थी।

किम ने तोपखाने के गोले बनाने वाली फैक्टरियों का दौरा किया

‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने कहा कि किम ने शुक्रवार और शनिवार को सामरिक मिसाइलों, सचल प्रक्षेपण मंचों, बख्तरबंद वाहनों और तोपखाने के गोले बनाने वाली फैक्टरियों का दौरा किया।

केसीएनए ने कहा कि किम ने मिसाइल फैक्टरी का भी दौरा किया और इस दौरान उन्होंने उत्पादन क्षमता को ‘‘अत्यधित बढ़ावा देने’’ का लक्ष्य रखा ताकि फैक्टरी अग्रिम सैन्य इकाइयों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर मिसाइलों का उत्पादन कर सके।

रिपोर्ट के अनुसार, किम ने कहा, ‘‘युद्ध की तैयारियों का स्तर युद्ध सामग्री उद्योग के विकास पर निर्भर करता है और यह फैक्टरी (उत्तर) कोरियाई पीपुल्स आर्मी की युद्ध संबंधी तैयारियों को तेज करने में एक बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती है।’’

इसमें कहा गया है कि किम ने अन्य कारखानों के दौरे में आधुनिक मिसाइल लॉन्च ट्रकों के निर्माण का आह्वान किया। केसीएनए ने कहा कि किम ने एक नया लड़ाकू बख्तरबंद वाहन भी चलाया। एपी सिम्मी गोला

Advertisement
First Published - August 14, 2023 | 8:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement