facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

King Charles III’s coronation: महाराजा चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह के लिए वेस्टमिंस्टर एबे पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़

Advertisement
Last Updated- May 06, 2023 | 4:54 PM IST
Britain's King Charles coronation

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ सुदेश धनखड़, महाराजा चार्ल्स तृतीय के ऐतिहासिक राज्याभिषेक समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए यहां वेस्टमिंस्टर एबे पहुंच गये हैं।

राज्याभिषेक की रस्म कैंटरबरी के आर्चबिशप जस्टिन वेल्बी द्वारा हिंदू, सिख, मुस्लिम, बौद्ध और यहूदी समुदायों के धर्मगुरुओं और प्रतिनिधियों द्वारा की जाएगी।

धनखड़ और उनकी पत्नी समारोह में राष्ट्रमंडल देशों के अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ बैठेंगे। राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचने के शीघ्र बाद धनखड़ ने एक स्वागत कार्यक्रम में महाराजा चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की थी।

ब्रिटेन के नये महाराजा के राज्याभिषेक समारोह के लिए विश्वभर से आमंत्रित किये गये करीब 100 राष्ट्राध्यक्षों के साथ धनखड़ भी वेस्टमिंस्टर एबे में उपस्थित रहेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मार्लबोरो हाउस, लंदन में महाराजा चार्ल्स तृतीय की मेजबानी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रमंडल देशों के नेताओं के साथ शामिल हुए। राष्ट्रमंडल को मजबूत तथा लक्ष्य केंद्रित बनाने के लिए राष्ट्रमंडल नेताओं के साथ बातचीत की।’’

Advertisement
First Published - May 6, 2023 | 4:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement