facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जानिए कौन हैं पाकिस्तान में चुनाव लड़ने वाली पहली हिंदू महिला, फाइल किया नॉमिनेशन

Advertisement

सवीरा प्रकाश ने PPP की उम्मीदवार के रूप में पहाड़ी बुनेर जिले से केपीके विधानसभा की सामान्य सीट पीके-25 निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।

Last Updated- December 26, 2023 | 7:30 PM IST
Dr. Saveera Parkash in Pakistan

डॉ सवीरा प्रकाश पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में प्रांतीय चुनाव में शामिल होने वाली अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की पहली महिला हैं। पेशे से चिकित्सक प्रकाश (25) ने शुक्रवार को खैबर पख्तूनख्वा के बुनेर जिले में पीके-25 की सामान्य सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके पिता ओम प्रकाश ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ओम प्रकाश ने कहा कि उनकी बेटी ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की उम्मीदवार के रूप में पहाड़ी बुनेर जिले से केपीके विधानसभा की सामान्य सीट पीके-25 निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने केपीके विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षित एक सीट पर भी नामांकन पत्र दाखिल किया।

Also read: Pakistan: आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव के लिए 28,626 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

सवीरा ने पार्टी सीनेटर रूबीना खालिद और प्रांतीय नेताओं के अनुरोध पर नामांकन पत्र भरा है। उन्हें बुधवार को बुनेर में पीपीपी की एक रैली में औपचारिक रूप से पार्टी का टिकट दिया जाएगा। पिछले 35 साल तक पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे सेवानिवृत्त चिकित्सक ओम प्रकाश ने कहा, ‘‘वह एक गंभीर प्रत्याशी हैं और आठ फरवरी को होने वाले चुनावों में सामान्य तथा सुरक्षित सीट पर चुनाव लड़ेंगी।’’

Advertisement
First Published - December 26, 2023 | 7:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement