facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vladimir Putin पूरी तरह से फिट और स्वस्थ, Kremlin ने रूसी राष्ट्रपति को हार्ट अटैक की खबरों का किया खंडन

Advertisement

क्रेमलिन ने साथ ही पुतिन के सार्वजनिक कार्यक्रमों में बॉडी डबल्स के इस्तेमाल करने की खबरों को भी मजाक बताया है।

Last Updated- October 24, 2023 | 4:57 PM IST
Vladimir Putin

रूस की सरकार ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin Heart Attack) के हार्ट अटैक और बीमार होने की खबरों का पूरी तरह से खंडन किया है। क्रेमलिन ने साथ ही पुतिन के सार्वजनिक कार्यक्रमों में बॉडी डबल्स के इस्तेमाल करने की खबरों को भी मजाक बताया है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव से जब एक रूसी टेलीग्राम चैनल की बिना स्रोत वाली रिपोर्ट के बारे में पूछा गया, जिसे कुछ पश्चिमी मीडिया ने उठाया था, तो उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति पुतिन के साथ सब कुछ ठीक है, यह बिल्कुल झूठी खबर है।” .

इन अफवाहों पर हंसी के अलावा और कुछ नहीं आता: क्रेमलिन

बॉडी डबल्स के बारे में एक और सवाल के जवाब में प्रवक्ता हंसे और इस बात से इनकार किया कि पुतिन के पास ऐसा कुछ है।

पेसकोव ने कहा कि यह बेतुकी सूचना अफवाहों की श्रेणी में आती है, जिस पर मीडिया की एक बड़ा समूह बहुत दिलचस्पी के साथ चर्चा करता है। इस पर हंसी के अलावा और कुछ नहीं आता।

पुतिन 7 अक्टूबर को 71 वर्ष के हो गए

ग्लोबल लेवल पर लंबे समय से “एक्शन मैन” की छवि बनाई रखने वाले पुतिन 7 अक्टूबर को 71 वर्ष के हो गए। वह अक्सर बैठकों और कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होते रहता हैं जिनमें से कई टेलीविज़न पर ब्रॉडकास्ट होते हैं।

पुतिन ने अपने हालिया कार्यक्रम के रूप में पिछले हफ्ते चीन की यात्रा शामिल की थी। वह अपनी यात्रा से वापसी के दौरान रूस के दो शहरों में रुके भी थे।

दुनिया की सबसे शक्तिशाली हस्तियों में से एक पुतिन ने 2020 के एक इंटरव्यू के दौरान लंबे समय से चली आ रही अफवाहों का खंडन किया कि वह बॉडी डबल का उपयोग करते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें सुरक्षा कारणों से अतीत में इस तरह से बॉडी डबल का इस्तेमाल करने का मौका दिया गया था।

Advertisement
First Published - October 24, 2023 | 4:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement