facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत सरकार ने लिया कृष्‍णमूर्ति सुब्रमण्‍यन को पद से हटाने का फैसला: IMF

Advertisement

सुब्रमण्‍यन ने नवंबर 2022 में IMF में कार्यभार संभाला था और भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

Last Updated- May 06, 2025 | 9:41 AM IST
Krishnamurthy Subramanian

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के कार्यकारी निदेशक (ED) के पद से कृष्‍णमूर्ति सुब्रमण्‍यन (Krishnamurthy Subramanian) को समय से पहले हटाने का फैसला भारत सरकार द्वारा लिया गया था। IMF के प्रवक्ता ने सोमवार को बिज़नेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी।

IMF के प्रवक्ता ने ईमेल के जरिए भेजे गए सवालों के जवाब में कहा, “कार्यकारी बोर्ड के किसी भी सदस्य की नियुक्ति और पद से हटाना सदस्य देशों का अधिकार होता है। कार्यकारी निदेशक सुब्रमण्‍यन को हटाने का फैसला भारत सरकार का है।” प्रवक्ता ने आगे कहा, “हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं और उनके उत्तराधिकारी के साथ काम करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।”

वहीं, इस मामले पर वित्त मंत्रालय की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।

समय से पहले सरकार ने पद से हटाया

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने 30 अप्रैल को जारी एक आदेश में, कृष्‍णमूर्ति सुब्रमण्‍यन का IMF में तीन साल का कार्यकाल तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का फैसला किया। उनका कार्यकाल इस साल अक्टूबर में समाप्त होना था।

सुब्रमण्‍यन ने नवंबर 2022 में IMF में कार्यभार संभाला था और भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। IMF की वेबसाइट पर उन्हें 2 मई तक कार्यकारी निदेशक के रूप में लिस्ट किया गया था।

Also read: IMF ED: के वी सुब्रमण्यन की जगह परमेश्वरन अय्यर की नियुक्ति

आर्थिक मामलों के पूर्व सचिव सुभाष गर्ग ने कहा, “यह पहली बार है जब IMF में भारत के कार्यकारी निदेशक (ED) का कार्यकाल समय से पहले समाप्त किया गया है। आमतौर पर सरकारें किसी व्यक्ति को वापस बुला लेती हैं, उन्हें किसी अन्य पद पर नियुक्त कर देती हैं या जल्दी उत्तराधिकारी की घोषणा कर देती हैं, जिससे संकेत मिल जाता है कि संबंधित व्यक्ति खुद ही इस्तीफा दे दें।”

किताब के प्रचार और डेटा आलोचना से जुड़ा विवाद!

सूत्रों ने कृष्‍णमूर्ति सुब्रमण्‍यन के कार्यकाल समाप्त किए जाने को उनकी हाल ही में प्रकाशित किताब India@100 के प्रचार-प्रसार में कथित अनियमितताओं और IMF के डेटा सेट्स पर उठाए गए सवालों से जोड़ा है, जिसे बहुपक्षीय एजेंसी ने अच्छा नहीं माना था।

सुब्रमण्‍यन 2018 से 2021 के बीच भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) रह चुके हैं। उनके पास यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस से फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स में पीएचडी की डिग्री है।

Advertisement
First Published - May 6, 2025 | 9:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement