facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फिलीपीन के ‘मायोन’ ज्वालामुखी से फूटा लावा, हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश

Advertisement

मायोन के छह किलोमीटर के दायरे में रहने वाले 12,600 से अधिक लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर पनाह ली।

Last Updated- June 12, 2023 | 9:49 AM IST
Mayon Volcano eruption

फिलीपीन के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी ‘Mayon Volcano’ से सोमवार को लावा निकलने लगा, जो धीरे-धीरे ढलान से नीचे की ओर आ रहा है। ज्वालामुखी में किसी भी वक्त विस्फोट होने की आशंका के मद्देनजर हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।

ज्वालामुखी के धधकने और इससे लावा निकलने की गतिविधि पिछले सप्ताह तेज हुई थी, जिसके बाद ‘Mayon Volcano’ के छह किलोमीटर के दायरे में रहने वाले 12,600 से अधिक लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर पनाह ली। इनमें से अधिकतर किसान हैं। अब भी हजारों की संख्या में लोग ‘मायोन’ के आस-पास के इलाकों में निवास कर रहे हैं और खतरे की जद में है।

लोगों को इस स्थान से दूरी बनाए रखने को कहे जाने के बावजूद लोग पीढ़ियों से यहां बसे हैं तथा खेती कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास कहीं और जाने के लिए स्थान नहीं है। ‘फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वॉलकेनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी’ के निदेशक टेरेसिटो बाकोलकोल ने बताया कि ज्वालामुखी से लावा रविवार रात से निकलना शुरू हुआ।

‘मायोन’ के आसपास के उच्च जोखिम वाले क्षेत्र का दायरा बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है, तो बढ़े हुए दायरे में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के तैयार रहना चाहिए। बाकोलकोल ने बताया कि अभी सतर्कता का स्तर तीन है लेकिन अगर लावा तेजी से निकलने लगता है, तो सतर्कता के स्तर को बढ़ाया जा सकता है।

Advertisement
First Published - June 12, 2023 | 9:49 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement