facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इजरायल के विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद लीबिया की विदेश मंत्री निलंबित

Advertisement

लीबिया की राजधानी त्रिपोली में राष्ट्रीय एकता सरकार का नेतृत्व करने वाले दबीबा ने मंगौश और इजरायली नेता के बीच मुलाकात की जांच का आदेश दिया है

Last Updated- August 28, 2023 | 6:53 PM IST
Libya's foreign minister suspended after meeting with Israel's chief diplomat

लीबिया के प्रतिद्वंद्वी प्रधानमंत्रियों में से एक अब्दुल हामिद दबीबा ने सोमवार को कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री नाजला मंगौश को निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्रवाई ऐसे समय की गई है जब एक दिन पहले ही इजरायल ने दावा किया था कि उसके विदेश मंत्री एली कोहेन ने पिछले सप्ताह मंगौश से मुलाकात की।

शीर्ष इजरायली राजनयिक और मंगौश के बीच मुलाकात को लेकर लीबिया की सड़कों पर प्रदर्शन किये गए। लीबिया की राजधानी त्रिपोली में राष्ट्रीय एकता सरकार का नेतृत्व करने वाले दबीबा ने मंगौश और इजरायली नेता के बीच मुलाकात की जांच का आदेश दिया है।

इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन और मंगौश ने पिछले सप्ताह रोम में मुलाकात की थी। कोहेन ने कहा कि उन्होंने लीबिया के पूर्व यहूदी समुदाय की धरोहर को संरक्षित करने के महत्व पर चर्चा की, जिसमें उपासना स्थलों और कब्रिस्तानों की मरम्मत भी शामिल है।

इजरायल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, बातचीत में मानवीय मुद्दों, कृषि और जल प्रबंधन के लिए संभावित इजराइली सहायता पर भी चर्चा हुई।

इस बीच, लीबिया के विदेश मंत्रालय ने इस बैठक को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए इसे “इटली के विदेश मंत्री के साथ बैठक के दौरान बिना तैयारी के एक अनौपचारिक बैठक” बताया। उसने एक बयान में कहा कि कोहेन के साथ मंगौश की मुलाकात में “कोई बातचीत, समझौता या परामर्श” शामिल नहीं था।

Advertisement
First Published - August 28, 2023 | 6:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement