facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूक्रेन को मेड इन अमेरिका F-16 लड़ाकू विमान देंगे नीदरलैंड, डेनमार्क: डच PM मार्क रूट

Advertisement

युद्ध में यूक्रेन पुराने विमानों पर निर्भर रहा है, जैसे कि रूसी निर्मित MIG-29 और सुखोई लड़ाकू विमान

Last Updated- August 20, 2023 | 7:49 PM IST
The Netherlands and Denmark will give F-16 fighter jets to Ukraine, the Dutch prime ministe

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट ने रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से कहा कि नीदरलैंड और डेनमार्क यूक्रेन को F-16 लड़ाकू विमान देंगे। रूट ने नीदरलैंड के हवाई अड्डे पर जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान कहा कि कुछ शर्तें पूरी होने के बाद विमानों की आपूर्ति की जाएगी।

यह घोषणा रूट और जेलेंस्की द्वारा हवाई अड्डे पर एक हैंगर में खड़े दो F-16 लड़ाकू विमानों का निरीक्षण करने के कुछ देर बाद की गई। यह पेशकश ऐसे वक्त की गई है, जब दो दिन पहले नीदरलैंड और डेनमार्क ने कहा था कि अमेरिका ने उन्हें यूक्रेन को अमेरिकी निर्मित F-16 युद्धक विमान देने के लिए अधिकृत किया है।

यूक्रेन को F-16 लड़ाकू विमान देने के लिए अमेरिका की मंजूरी को कीव के लिए एक बड़े प्रोत्साहन के रूप में देखा गया है। हालांकि, इन लड़ाकू विमानों का 18 महीने से यूक्रेन में जारी युद्ध पर निकट भविष्य में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

युद्ध में यूक्रेन पुराने विमानों पर निर्भर रहा है, जैसे कि रूसी निर्मित MIG-29 और सुखोई लड़ाकू विमान। एफ-16 में नयी तकनीक और सटीक मारक क्षमताएं हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि वे अधिक उपयोगी भी हैं। अमेरिका ने कहा है कि उन्नत अमेरिकी अब्राम्स टैंक की तरह एफ-16 लड़ाकू विमान लंबी अवधि में लड़ाई में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

Advertisement
First Published - August 20, 2023 | 7:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement