facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 47 सैनिकों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Advertisement

इस हमले में 47 सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा घायल हुए।

Last Updated- January 06, 2025 | 6:30 PM IST
pakistan

बलूचिस्तान में शनिवार शाम एक ऐसा धमाका हुआ जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) की “फिदायीन यूनिट” मज़ीद ब्रिगेड ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला किया। इस हमले में 47 सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा घायल हुए। यह खबर बलूचिस्तान पोस्ट के हवाले से आई है।

कहां और कैसे हुआ हमला?

BLA के मुताबिक, हमला तुर्बत से करीब 8 किलोमीटर दूर बेहमान इलाके में शाम 5:45 बजे हुआ। सेना का काफिला कराची से तुर्बत के फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) मुख्यालय जा रहा था। इस काफिले में 13 वाहन शामिल थे, जिनमें 5 बसें और 7 सैन्य वाहन थे। हमलावर ने खुद को काफिले के पास उड़ा लिया। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि एक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई और एक सैन्य वाहन भी तबाह हो गया।

हमलावर कौन था?

हमलावर की पहचान “फिदायीन संगत बहर अली” के तौर पर हुई है। वह तुर्बत के दास्कत होचाट इलाके का रहने वाला था। बहर अली ने 2017 में बलूच आंदोलन से जुड़कर शहरी और पहाड़ी इलाकों में काम किया था। 2022 में उसने खुद को मज़ीद ब्रिगेड की फिदायीन यूनिट के लिए तैयार किया।

हमले के बाद BLA ने बयान जारी कर इसे “सफल मिशन” करार दिया। उन्होंने कहा कि यह हमला उनके खुफिया तंत्र “ज़ीराब” की शानदार योजना और फिदायीन संगत के बलिदान का नतीजा है।

BLA के प्रवक्ता ने साफ कहा, “बलूचिस्तान की जमीन कभी भी ‘कब्जा करने वालों’ के लिए सुरक्षित नहीं होगी।”

उन्होंने परिवहन मालिकों को चेतावनी दी कि वे पाकिस्तानी सेना के लिए अपनी सेवाएं न दें। साथ ही, कहा कि जो गाड़ियां संसाधनों की लूट में शामिल होंगी, उन्हें जला दिया जाएगा।

हमले के तुरंत बाद सरकारी अधिकारियों ने 11 मौतों की पुष्टि की थी। लेकिन अब तक कोई नई जानकारी नहीं दी गई है।

BLA का मकसद क्या है?

BLA का कहना है कि वे बलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ रहे हैं। उनका दावा है कि पाकिस्तान सेना बलूच लोगों को प्रताड़ित कर रही है और उनकी जमीन के संसाधनों का शोषण कर रही है। इस हमले ने न सिर्फ बलूचिस्तान में तनाव बढ़ा दिया है, बल्कि एक बार फिर यह सवाल उठाया है कि क्या बलूचिस्तान में हालात और खराब होंगे? पाकिस्तान सरकार के लिए यह बड़ा झटका है। (ANI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 6, 2025 | 6:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement