facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नाइजीरिया की मेटा पर बड़ी कार्रवाई, कानूनों के उल्लंघन पर 22 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया

Advertisement

एफसीसीपीसी ने मेटा पर 22 करोड़ अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया और कंपनी को स्थानीय कानूनों का पालन करने तथा नाइजीरियाई उपभोक्ताओं का ‘‘शोषण’’ बंद करने का आदेश दिया। 

Last Updated- July 20, 2024 | 11:47 AM IST
META layoffs

नाइजीरिया की सरकार ने ‘मेटा’ (Meta) पर 22 करोड़ अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाने की शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि उसकी जांच में कंपनी को फेसबुक और व्हाट्सऐप से जुड़े देश के डेटा संरक्षण एवं उपभोक्ता अधिकार कानूनों का ‘‘कई बार’’ उल्लंघन करते पाया गया है।

नाइजीरिया के संघीय प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता संरक्षण आयोग (एफसीसीपीसी) के एक बयान में उन पांच तरीकों को सूचीबद्ध किया गया है, जिनके जरिये मेटा ने पश्चिम अफ्रीकी देश में डेटा कानूनों का उल्लंघन किया है।

इन तरीकों में बिना प्राधिकार के नाइजीरियाई लोगों के डेटा को साझा करना, उपयोगकर्ताओं को अपने डेटा के इस्तेमाल को निर्धारित करने के अधिकार से वंचित करना और भेदभावपूर्ण व्यवहार के साथ-साथ बाजार प्रभुत्व का दुरुपयोग करना शामिल है।

एफसीसीपीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदामु अब्दुल्लाही ने एक बयान में कहा, ‘‘रिकॉर्ड पर मौजूद महत्वपूर्ण साक्ष्यों से संतुष्ट होकर और मेटा पक्षकारों को अपनी स्थिति स्पष्ट करने का हर अवसर प्रदान किए जाने के बाद… आयोग ने अब अंतिम आदेश जारी कर दिया है तथा मेटा पक्षकारों पर जुर्माना लगाया है।’’

मेटा के प्रवक्ता ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया के अनुरोध का अभी जवाब नहीं दिया है। एफसीसीपीसी ने मेटा पर 22 करोड़ अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया और कंपनी को स्थानीय कानूनों का पालन करने तथा नाइजीरियाई उपभोक्ताओं का ‘‘शोषण’’ बंद करने का आदेश दिया।

Advertisement
First Published - July 20, 2024 | 11:47 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement