facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मालदीव ने 43 भारतीय नागरिकों समेत 186 विदेशियों को निर्वासित किया

Advertisement

अवैध गतिविधियों पर नकेल: मालदीव में 186 विदेशियों को देश से निकाला

Last Updated- February 14, 2024 | 7:32 PM IST
Maldives- मालदीव

मालदीव ने 43 भारतीयों सहित 186 विदेशियों पर वीजा उल्लंघन और मादक पदार्थों से संबंधित अपराध करने का आरोप लगाते हुए उन्हें निर्वासित कर दिया है। माले के ऑनलाइन समाचार प्रतिष्ठान ‘अधाधु’ की एक खबर में यह जानकारी दी गई। खबर के अनुसार, निर्वासित किए गए लोगों में सबसे अधिक संख्या बांग्लादेश के लोगों की है।

कम से कम 83 बांग्लादेशियों को निर्वासित किया गया है, इसके बाद 43 भारतीयों, 25 श्रीलंकाई और आठ नेपाली नागरिकों को निर्वासित किया गया है। इसमें कहा गया कि उनके निर्वासन की तारीख स्पष्ट नहीं है।

गृह मंत्री अली इहुसन ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंत्रालय अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए वित्त मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने और उन्हें संचालित करने वाले विदेशियों को निर्वासित करने के संबंध में काम कर रहा है।

आव्रजन नियंत्रक शमां वहीद ने कहा कि अपराध करने वाले 186 विदेशियों को मालदीव से निर्वासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त विदेशी श्रमिकों का पता लगाने संबंधी अभियान के तहत आव्रजन विभाग ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया और इनमें से उन लोगों को निर्वासित कर दिया गया जिनके पास वैध दस्तावेज और पासपोर्ट थे।

Advertisement
First Published - February 14, 2024 | 7:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement