facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maldives: मालदीव में सैनिकों की वापसी के बावजूद भारत ने बढ़ाई मदद

Advertisement

India Maldives latest: मुइज्जु के राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों देशों के संबंधों में खटास के बावजूद मालदीव में भारतीय मदद की परियोजनाओं ने पकड़ी तेजी

Last Updated- February 19, 2024 | 10:15 PM IST
Maldives- मालदीव

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु के पद संभालने के बाद भारतीय सैनिकों की वापसी की मांग के कारण दोनों देशों के संबंधों में आई खटास के बावजूद भारत ने उसके विकास के लिए वित्तीय मदद बढ़ा दी है। भारतीय सहयोग से वहां चल रहीं विकास परियोजनाओं की गति भी तेज हो गई है।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में प्रभुत्व के लिए वैश्विक शक्तियां जोर-आजमाइश करती रही हैं। ऐसे में भारत और चीन दोनों ही मालदीव को लुभाने की कोशिश में जुटे हैं। मालदीव पारंपरिक रूप से भारत के अधिक करीब रहा है, लेकिन मुइज्जु के राष्ट्रपति बनने के बाद से उसका झुकाव चीन की तरफ हो गया है।

सरकारी दस्तावेजों और भारतीय अधिकारियों के अनुसार भारत ने चालू वित्त वर्ष के दौरान मालदीव में उसके कुल बजट 4 अरब रुपये से लगभग दोगुने 7.71 अरब रुपये (9.3 करोड़ डॉलर) आवंटित किए हैं। बीते अक्टूबर में राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज्जु द्वारा भारत को प्राथमिकता देने की नीति समाप्त कर लगभग 80 भारतीय सैनिकों को देश छोड़ने का फरमान सुना दिया था।

मामले से वाकिफ एक भारतीय अधिकारी ने कहा कि तमाम अड़चनों के बावजूद विकास को लेकर सहयोग न तो रोका गया है और न ही इस नीति में कोई परिवर्तन हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत पड़ोसी मालदीव के लिए दोहरी रणनीति अपनाकर चल रहा है।

अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर इस भारतीय अधिकारी ने कहा कि भारत के सहयोग से चल रही परियोजनाओं की गति पहले से तेज हो गई है। इसका प्रमुख कारण चालू वित्त वर्ष में मालदीव के लिए आवंटन में भारी बढ़ोतरी है। हालांकि इस मामले में प्रतिक्रिया मांगने पर मुइज्जु के कार्यालय ने फौरी तौर पर कोई जवाब नहीं दिया है।

इस समय मालदीव की राजधानी माले और आसपास के इलाकों में भारत की ओर से ऋण सहयोग से 50 करोड़ डॉलर की सड़क और पुल परियोजनाएं चल रही हैं। इसके अलावा वहां 13 करोड़ डॉलर से दो हवाईअड्डे बनाए जा रहे हैं। मुइज्जु चीन की आधिकारिक यात्रा कर चुके हैं, लेकिन अभी भारत नहीं आए हैं। दोनों देश मई तक सैनिकों की अदला-बदली के लिए सहमत हुए हैं। भारत ने कहा कि उसके द्वारा उपलब्ध कराए गए विमानों से उसके सैनिक मालदीव में मानवीय सहायता और चिकित्सीय बचाव के कार्य करते हैं।

बीते 1 फरवरी को संसद में पेश बजट दस्तावेज से पता चलता है कि भारत ने वित्त वर्ष 2022-23 में मालदीव में 1.83 अरब रुपये खर्च किए थे। इस वर्ष यह रकम बढ़कर 7.71 अरब रुपये कर दी गई। विशेष यह कि अन्य देश को वित्तीय सहायता के रूप में भूटान के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी धनराशि है। भारत ने भूटान को 24 अरब रुपये की धनराशि दी है।

मालदीव ने हाल ही में भारत की चिंता को नजरअंदाज करते हुए चीनी शोध जहाज को अपने बंदरगाह पर ठहरने की इजाजत दी है। चीन की ओर इशारा करते हुए अधिकारी ने कहा, ‘हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा को प्रभावित करने वाली किसी भी अतिरिक्त क्षेत्रीय ताकत की मौजूदगी हमारे लिए खतरे की घंटी है।’

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement