facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत के साथ राजनयिक विवाद के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू की पार्टी मेयर पद का चुनाव हारी

Advertisement

मालदीव की मीडिया ने अजीम की विजय को ‘‘प्रचंड’’ जीत और ‘‘बड़े अंतर से हासिल की गई जीत’’ करार दिया।

Last Updated- January 14, 2024 | 7:27 PM IST
Maldive's President Mohamed Muizzu
Maldive's President Mohamed Muizzu

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को झटका देते हुए भारत-समर्थक विपक्षी दल ‘मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी’ (एमडीपी) ने राजधानी माले के मेयर चुनाव में प्रचंड जीत हासिल कर ली है। एमडीपी उम्मीदवार आदम अजीम को माले का नया मेयर चुना गया है। यह पद हाल तक मुइज्जू के पास था।

मुइज्जू ने पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए पद से इस्तीफा दे दिया था। मालदीव की मीडिया ने अजीम की विजय को ‘‘प्रचंड’’ जीत और ‘‘बड़े अंतर से हासिल की गई जीत’’ करार दिया। एमडीपी का नेतृत्व भारत समर्थक पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद सोलिह कर रहे हैं, जो राष्ट्रपति चुनाव में चीन समर्थक नेता मुइज्जू से हार गए थे।

‘पीएसएम न्यूज’ की खबर के अनुसार, अंतरिम नतीजों से पता चलता है कि अजीम ने 45 प्रतिशत मतों के साथ जीत हासिल की, जबकि मुइज्जू की पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) की अजिमा शकूर को 29 प्रतिशत मत मिले। मेयर सीट के लिए चुनाव लड़ने वाले अन्य व्यक्तियों में ‘द डेमोक्रेट्स’ के उम्मीदवार सैफ फातिह और निर्दलीय उम्मीदवार हुसैन वहीद और अली शुएब शामिल थे।

मीडिया की खबरों के मुताबिक, शनिवार को हुए मतदान में कम मतदान दर्ज किया गया। 54,680 पात्र मतदाताओं में से लगभग 30 प्रतिशत ने मतदान किया। मेयर चुनाव की जीत से एमडीपी की राजनीतिक किस्मत पुनर्जीवित होने की उम्मीद है, जिसके पास अभी भी संसद में बहुमत है। चीन की पांच दिवसीय राजकीय यात्रा के बाद शनिवार को माले लौटे मुइज्जू ने अजीम को बधाई दी और माले सिटी काउंसिल और मेयर के साथ सहयोग करने का वादा किया।

Also read: लाल सागर में हिंसा से वैश्विक शिपिंग लागत में 15% की वृद्धि

अजीम ने कहा कि उनकी जीत माले के सभी निवासियों की जीत है। ‘मिहारू न्यूज’ से बात करते हुए, अजीम ने उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनका समर्थन किया और चुनाव में उन्हें वोट दिया। उन्होंने एमडीपी के नेतृत्व और प्रचार दलों को भी धन्यवाद दिया।

मेयर पद के लिये चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ मुइज्जू सरकार के तीन उपमंत्रियों द्वारा पोस्ट की गई अपमानजनक टिप्पणी की पृष्ठभूमि में हुआ। प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ मालदीव के उप मंत्रियों की टिप्पणी के बाद भारत के साथ राजनयिक विवाद उत्पन्न हो गया था। मुइज्जू ने तीन मंत्रियों को उनके सोशल मीडिया पोस्ट के बाद निलंबित कर दिया था। चीन की अपनी हालिया यात्रा के दौरान, मुइज्जू ने मालदीव को बीजिंग के करीब लाने का प्रयास किया।

Advertisement
First Published - January 14, 2024 | 7:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement