facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू अगले सप्ताह भारत आएंगे, विदेश मंत्रालय ने बताया PM मोदी से किन मुद्दों पर होगी चर्चा

Advertisement

Maldives President visit India: विदेश मंत्रालय ने मुइज्जू की यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि इससे सहयोग को और रफ्तार मिल सकती है।

Last Updated- October 04, 2024 | 10:02 PM IST
Maldives and PM Modi
Representative Image

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू सोमवार से पांच दिन की भारत यात्रा पर आएंगे जिसका उद्देश्य पिछले साल नवंबर से तनाव में चल रहे रिश्तों को फिर से संवारना है। मालदीव के राष्ट्रपति ने जून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था, लेकिन यह उनकी पहली द्विपक्षीय भारत यात्रा होगी।

चीन के प्रति झुकाव रखने वाले मुइज्जू के नवंबर में राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से भारत और मालदीव के बीच संबंधों में गंभीर तनाव पैदा हो गया। मुइज्जू ने शपथ लेने के कुछ ही घंटे के भीतर अपने देश से भारतीय सैन्यकर्मियों की वापसी की मांग की थी। इसके बाद भारतीय सैन्यकर्मियों की जगह नागरिकों ने ले ली।

विदेश मंत्रालय ने मुइज्जू की यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि इससे सहयोग को और रफ्तार मिल सकती है तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों में मजबूती आ सकती है।

उसने कहा, ‘‘मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू छह अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक राजकीय यात्रा पर भारत आएंगे।’’

विदेश मंत्रालय के अनुसार मुइज्जू इस यात्रा में मोदी से आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर पर बातचीत करेंगे। मुइज्जू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात कर सकते हैं। वह दिल्ली के अलावा मुंबई और बेंगलुरु भी जाएंगे जहां वह औद्योगिक समारोहों में भाग लेंगे।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का प्रमुख समुद्री पड़ोसी है और प्रधानमंत्री के ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के दृष्टिकोण और भारत की ‘पड़ोस प्रथम नीति’ में एक विशेष स्थान रखता है।’’

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अगस्त में मालदीव की तीन दिवसीय यात्रा की जिसमें मुइज्जू की आगामी यात्रा का आधार तैयार किया गया।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘विदेश मंत्री की हाल की मालदीव यात्रा के बाद राष्ट्रपति मुइज्जू की भारत यात्रा इस बात का प्रमाण है कि भारत मालदीव के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है।’’

ईजमाईट्रिप ने मालदीव के लिए उड़ान बुकिंग बहाल की

यात्रा टिकट बुकिंग के ऑनलाइन मंच ईजमाईट्रिप ने मालदीव के लिए उड़ानों की बुकिंग सेवा बहाल कर दी है। ईजमाईट्रिप ने इस साल जनवरी में मालदीव के भारत के साथ विवाद में उलझने पर मालदीव के लिए उड़ानों की बुकिंग रोक दी थी।

कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि दोनों देशों के ‘संबंधों में सुधार आने के बाद’ उसने बुकिंग बहाल करने का फैसला किया है। ईजमाईट्रिप ने जनवरी में मालदीव के लिए बुकिंग रोक दी थी, जब मालदीव के तीन मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

Advertisement
First Published - October 4, 2024 | 7:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement