facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फ्रेस्नो गोलीबारी कांड में मारा गया व्यक्ति गोल्डी बराड़ नहीं : कैलिफोर्निया पुलिस

Advertisement

बराड़ को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की घटना का मास्टरमाइंड बताया जाता है।

Last Updated- May 02, 2024 | 9:36 PM IST
Canada-based gangster Goldy Brar designated terrorist by Centre

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य की पुलिस ने इन खबरों को खारिज किया है कि फ्रेस्नो शहर में हुई गोलीबारी में मारा गया व्यक्ति कनाडा निवासी आतंकवादी सतिंदरजीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी बराड़ था। बराड़ को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की घटना का मास्टरमाइंड बताया जाता है।

फ्रेस्नो बी अखबार की खबर के अनुसार, पुलिस ने बुधवार को कहा कि फेयरमोंट-होल्ट एवेन्यू की एक गली में गैंगवार की घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान 37 वर्षीय जेवियर ग्लैडनी के रूप में हुई है। पुलिस ने यह भी कहा कि यह घटना भारत में हुई मूसेवाला की हत्या से जुड़े मामले से संबंधित नहीं है।

इसने कहा कि भारतीय मीडिया में बुधवार को अटकलें लगाई गईं कि घटना में मारा गया व्यक्ति मूसेवाला की हत्या की घटना का मास्टरमाइंड बराड़ था। अखबार के अनुसार, फ्रेस्नो पुलिस ने कहा कि विभाग को अंतरराष्ट्रीय मीडिया से कई कॉल आ रही हैं और अधिकारी भारत तथा अमेरिका में हुईं घटनाओं के बीच संबंध की बात को खारिज करने पर कार्य कर रहे हैं।

गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मंगलवार शाम 5:30 बजे फेयरमोंट-होल्ट की संबंधित गली में पहुंचे। अधिकारियों को घटनास्थल पर ग्लैडनी घायल अवस्था में मिला जिसे गोली लगी थी। उसे सामुदायिक क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना में घायल हुए 13 वर्षीय एक बच्चे को भी अस्पताल ले जाया गया।

फ्रेस्नो पुलिस के अधिकारी लेफ्टिनेंट पॉल सेर्वेंट्स ने बुधवार को कहा कि 13 वर्षीय बच्चा गोलीबारी के समय घटनास्थल पर था। उन्होंने बताया कि हमलावर की पहचान 33 वर्षीय डेरेन विलियम्स के रूप में हुई है। सेर्वेंट्स ने कहा कि घटना का कारण गिरोह संबंधी पारस्परिक विवाद था और विलियम्स की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया है।

प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा बराड़ हत्याओं को अंजाम देने के उद्देश्य से सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से भारत में आधुनिक श्रेणी के हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की तस्करी तथा हमलावर उपलब्ध कराने में शामिल रहा है। वह पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का निवासी है और वर्तमान में कथित तौर पर कनाडा के ब्रैम्पटन में रह रहा है।

उसे इस साल भारत सरकार ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आतंकवादी घोषित किया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार, बराड़ को पाकिस्तान से मदद मिलती रही है और वह कई हत्याओं तथा कट्टरपंथी विचारधारा से लोगों को बरगलाने में शामिल रहा है।

Advertisement
First Published - May 2, 2024 | 9:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement