facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गाजा में इजराइली सेना के ताजा हमलों में कई फलस्तीनी नागरिकों की मौत, लोग घर छोड़ भागने को मजबूर

Advertisement

गाजा में चरमपंथी समूह हमास को निशाना बनाकर इजराइल की ओर से किए जा रहे हमलों में अब तक 20 हजार से अधिक फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है।

Last Updated- December 28, 2023 | 7:45 PM IST

इजराइली सेना ने गाजा में गुरुवार को शहरों, कस्बों और शरणार्थी शिविरों को निशाना बनाकर जमीनी और हवाई हमले किए, जिसमें कई फलस्तीनी नागरिक मारे गए हैं और हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

गाजा में चरमपंथी समूह हमास को निशाना बनाकर इजराइल की ओर से किए जा रहे हमलों में अब तक 20 हजार से अधिक फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है।

इजराइल का हवाई और जमीनी आक्रमण हाल के इतिहास में सबसे विनाशकारी सैन्य अभियानों में से एक रहा है, जिसके परिणामस्वरूप गाजा की 23 लाख की आबादी में से 85 प्रतिशत लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

इजराइल के हमले में उत्तरी गाजा का अधिकांश भाग तबाह हो चुका है, बड़े पैमाने पर यहां से लोगों का पलायन हो चुका है और कई हफ्तों से यह क्षेत्र शेष गाजा से कटा हुआ है। कई लोगों को डर है कि गाजा के दक्षिण क्षेत्र में भी ऐसा ही हश्र होगा।

इजराइल ने हमास को खत्म करने का संकल्प लिया है। हमास के लड़ाके अब भी गाजा के उत्तरी इलाके में इजराइली सेना के लिए कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। इजराइल में सात अक्टूबर के हमले में हमास ने करीब 1200 लोगों की हत्या करने के अलावा लगभग 240 लोगों का अपहरण कर लिया था। इजराइल ने तब तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया है जब तक कि हमास को गाजा में समाप्त नहीं कर दिया जाता और सत्ता से हटा नहीं दिया जाता तथा सभी बंधकों को मुक्त नहीं करा लिया जाता।

इजराइल ने युद्ध विराम की अंतरराष्ट्रीय अपील को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि यह हमास की जीत होगी। गाजा के उत्तरी शहर बेइत लहियेह में एक घर पर इजराइली हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई।

एक स्थानीय टीवी चैनल के पत्रकार बासेल खैर अल-दीन ने कहा कि हमले से उनके परिवार का घर तबाह हो गया और पड़ोसियों के तीन घर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के तीन बच्चों समेत 12 सदस्यों की मौत हो गयी तथा नौ पड़ोसी लापता बताए जा रहे हैं।

इस युद्ध में इजराइल की प्रमुख रूप से मदद कर रहे अमेरिका ने इजराइल से आम नागरिकों को बचाने के लिए बड़े कदम उठाने और क्षेत्र में अधिक मानवीय सहायता मुहैया कराए जाने की अनुमति देने का आग्रह किया है।

लेकिन सहायताकर्मियों का कहना है कि क्षेत्र में जितनी मात्रा में भोजन, ईंधन और चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति की जा रही है वह अब भी आवश्यकता से बहुत कम है। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों के अनुसार गाजा में चार में से एक फलस्तीनी भूख से पीड़ित है।

Advertisement
First Published - December 28, 2023 | 7:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement