facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Middle East Crisis: कुवैत में ड्रोन से तबाही, तेल मंत्रालय वाली इमारत में लगी भीषण आग

Advertisement

कुवैत में ड्रोन हमले से तेल मुख्यालय में आग, पश्चिम एशिया तनाव बढ़ा और उड़ान सेवाएं प्रभावित

Last Updated- April 05, 2026 | 9:47 AM IST
Iran ceasefire proposal
हाल के दिनों में मीना अल-अहमदी और मीना अब्दुल्ला रिफाइनरियों पर कई हवाई हमलों के बाद यह हमला हुआ। (फोटो: रॉयटर्स)

Middle East Crisis: कुवैत में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। कुवैत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के मुख्यालय पर ड्रोन हमले के बाद इमारत में आग लग गई। इस इमारत में देश का तेल मंत्रालय भी स्थित है। घटना के तुरंत बाद पूरे परिसर को खाली करा लिया गया और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमले से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। साथ ही संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर कर्मचारियों की सुरक्षा और इलाके की निगरानी पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

इस हमले से पहले भी कुवैत के तेल ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है। मीना अल-अहमदी और मीना अब्दुल्ला रिफाइनरी पर हाल के दिनों में कई हवाई हमले हुए हैं। इसके अलावा कुवैत के एयरपोर्ट को भी बार-बार निशाना बनाया गया है।

हमले से कुछ घंटे पहले ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने संभावित लक्ष्यों की एक नई सूची जारी की थी। इसमें बिजली, पानी और भाप से जुड़े ढांचे के साथ-साथ तेल, गैस और केमिकल सेक्टर की इकाइयों को भी शामिल किया गया था। इस सूची में कुवैत की पीआईसी कंपनी का नाम भी था, जो खाद और पॉलिमर का उत्पादन करती है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब दिन में ही ईरान के माहशहर पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पर इजरायली वायुसेना ने हमला किया था। इसके बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

उड़ानें प्रभावित

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर हवाई सेवाओं पर दिखने लगा है। अकासा एयर ने घोषणा की है कि दोहा, रियाद और कुवैत के लिए अपनी सभी उड़ानें 12 अप्रैल तक अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। एयरलाइन ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी। हालांकि जेद्दा के लिए उड़ानें जारी हैं। इसके अलावा अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई, कोच्चि और कोझिकोड के लिए भी सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।

इस बीच दुबई से एक छोटी घटना की खबर सामने आई है। शनिवार को दुबई प्रशासन ने बताया कि इंटरनेट सिटी इलाके में एक इमारत पर हवाई रोकथाम के दौरान गिरे मलबे से हल्का नुकसान हुआ। यह मलबा एक इमारत के बाहरी हिस्से पर गिरा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दुबई मरीना इलाके में भी ऐसी ही एक मामूली घटना की जानकारी दी गई है।

उधर, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पेश किए गए प्रस्ताव पर मतदान फिलहाल टाल दिया गया है। यह प्रस्ताव बहरीन की ओर से लाया गया था, जिसमें जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए जरूरी सुरक्षा कदम उठाने की अनुमति देने की बात कही गई है। पहले इस पर शुक्रवार को वोटिंग होनी थी, फिर इसे शनिवार तक टाला गया। अब राजनयिकों के अनुसार मतदान अगले सप्ताह तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। नई तारीख अभी तय नहीं हुई है।

Advertisement
First Published - April 5, 2026 | 9:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement