facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्रिटेन से मोदी ने मांगी मदद: आर्थिक अपराधियों को कठघरे में लाएं

Advertisement

CBI - ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिससे संगठित अपराध, गंभीर धोखाधड़ी और अवैध आव्रजन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की जा सके।  

Last Updated- July 24, 2025 | 10:39 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिटेन में रह रहे भारत के आर्थिक अपराधियों और भगोड़ों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से मदद मांगी है। वहीं भारत की जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी  ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिससे संगठित अपराध, गंभीर धोखाधड़ी और अवैध आव्रजन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की जा सके।  

लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किअर स्टार्मर के साथ संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आर्थिक अपराधियों के प्रत्यर्पण के मामले में हमारी एजेंसियां तालमेल और सहयोग के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगी।  इस समझौते का उद्देश्य खुफिया जानकारी साझा करने और परिचालन सहयोग के माध्यम से भ्रष्टाचार, गंभीर धोखाधड़ी, संगठित अपराध और अनियमित प्रवासन से निपटने में सहयोग को बढ़ाना है।

 नीरव मोदी, ललित मोदी और विजय माल्या जैसे आर्थिक अपराधी वर्तमान में ब्रिटेन में रह रहे हैं। मंगलवार को भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारत ने कुछ भगोड़ों को सौंपने का मामला एजेंडे में शामिल रखा है। इससे पहले मोदी और स्टार्मर ने बकिंघमशर के चेकज स्थित ब्रिटिश प्रधानमंत्री के निवास पर आपसी बैठक के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी की। यह वार्ता 3 घंटे तक चली। मिस्री ने लंदन में एक प्रेस वार्ता में बताया कि व्यापार समझौते (सीईटीए) पर हस्ताक्षर के अलावा दोनों पक्ष एक दोहरे योगदान समझौते पर बातचीत करने पर सहमत हुए हैं, जो सीईटीए के साथ ही लागू होगा।

Advertisement
First Published - July 24, 2025 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement