facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मोदी ने जर्मन चांसलर के साथ टॉप कंपनियों के सीईओ से की चर्चा

Advertisement
Last Updated- February 25, 2023 | 7:26 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने शनिवार को दोनों देशों की प्रमुख कंपनियों के टॉप अधिकारियों के साथ आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। कंपनियों के टॉप अधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान भारत और जर्मनी के बीच डिजिटल कायाकल्प, वित्तीय प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने पर खास जोर दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि शोल्ज के साथ उन्होंने प्रमुख कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ भारत-जर्मनी संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

शोल्ज भारत की दो-दिवसीय यात्रा पर शनिवार को ही नई दिल्ली पहुंचे। दिसंबर 2021 में जर्मनी का शासन-प्रमुख बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। शोल्ज ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात में स्वच्छ ऊर्जा, व्यापार एवं नवीन प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा की।

Advertisement
First Published - February 25, 2023 | 7:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement