facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मोदी ने की पुतिन से बात, मजबूत रणनीतिक साझेदारी पर जताई सहमति

Advertisement

पीएमओ से जारी बयान के मुताबिक, टेलीफोन पर हुई इस बातचीत में प्रधानमंत्री ने रूस को ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Last Updated- January 15, 2024 | 7:58 PM IST
PM Modi clarified India's stand on Ukraine war, spoke to Russian President on telephone

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की और इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए एक खाका विकसित करने पर सहमत हुए। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी।

पीएमओ से जारी बयान के मुताबिक, टेलीफोन पर हुई इस बातचीत में प्रधानमंत्री ने रूस को ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह और पुतिन भविष्य की पहलों के लिए एक खाका तैयार करने पर भी सहमत हुए।

उन्होंने कहा, ”राष्ट्रपति पुतिन के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने अपनी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी में विभिन्न मुद्दों पर प्रगति का जायजा लिया और भविष्य की पहलों के लिए एक खाका तैयार करने पर सहमति व्यक्त की। हमने ब्रिक्स की रूस की अध्यक्षता सहित आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान किया।”

पीएमओ ने कहा कि दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच हाल ही में हुए उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के बाद द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2024 में रूस को ब्रिक्स की अध्यक्षता के लिए शुभकामनाएं दीं और भारत के पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया। बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।

Advertisement
First Published - January 15, 2024 | 7:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement