facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मोदी ‘सरनेम’ विवाद : ललित मोदी ने राहुल गांधी पर ब्रिटेन में मुकदमा चलाने की धमकी दी

Advertisement
Last Updated- March 30, 2023 | 4:02 PM IST
Lalit Modi on IPL Player Purse

भारत में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपी और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया और ‘मोदी सरनेम’ वाली टिप्पणी के लिए उन पर ब्रिटेन की अदालत में मुकदमा चलाने की धमकी दी।

ललित मोदी (59) ने अब तक किसी आरोप के लिए दोषी नहीं ठहराए जाने के बावजूद कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘‘भगोड़ा’’ बताने के लिए भी निशाना साधा। सिलसिलेवार ट्वीट में ललित मोदी ने खुद को ‘‘इस दुनिया में सबसे बड़े खेल आयोजन’’ के पीछे की शख्सियत बताते हुए दावा किया कि इससे 100 अरब डॉलर की कमाई हुई है।

ललित ने अपने दादा-दादी की तस्वीरें पोस्ट कर कहा कि उसके परिवार ने गांधी परिवार की तुलना में भारत के लिए अधिक योगदान दिया है। ललित ने ट्वीट में कहा, ‘‘मैं लगभग हर टॉम, डिक और गांधी के सहयोगियों को बार-बार यह कहते हुए देखता हूं कि मैं भगोड़ा हूं। क्यों? कैसे? और मुझे कब इसके लिए दोषी ठहराया गया।’’

ललित ने कहा, ‘‘पप्पू उर्फ राहुल गांधी की तरह नहीं हूं, एक आम नागरिक और ये कह रहा हूं कि ऐसा लगता है कि विपक्षी नेताओं के पास करने के लिए कुछ नहीं है। उनके पास या तो गलत जानकारी है या फिर वे बदले की भावना से बोलते रहते हैं।’’ उसने कहा, ‘‘मैंने राहुल गांधी के खिलाफ ब्रिटेन की अदालत में जाने का फैसला किया है। मुझे विश्वास है कि वह कुछ ठोस सबूत लेकर आएंगे। मैं उन्हें पूरी तरह से बेवकूफ बनते देखने के लिए उत्सुक हूं।’’ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर ललित मोदी का हमला ऐसे वक्त हुआ है जब कुछ दिन पहले, ‘मोदी सरनेम’ वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया और दो साल की सजा सुनाई गई।

दोषी ठहराए जाने के बाद गांधी को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य करार दिया गया।

ललित मोदी ने ट्वीट में कई कांग्रेस नेताओं पर गांधी परिवार के लिए ‘‘धन जुटाने’’ और उनके ‘‘विदेश में संपत्ति’’ होने का आरोप लगाया। ललित ने यह भी दावा किया कि वह इस संबंध में और विवरण प्रदान कर सकता है।

ललित ने कहा, ‘‘पिछले 15 साल में मैंने एक भी पैसा लिया हो, यह साबित नहीं हो पाया है। ये जरूर साबित हुआ है कि मैंने दुनिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन तैयार किया जिसने करीब 100 अरब डॉलर की कमाई की है।’’

ललित ने कहा, ‘‘कांग्रेसी नेता को यह नहीं भूलना चाहिए कि 1950 के दशक की शुरुआत से ही (ललित) मोदी परिवार ने उनके लिए और अपने देश के लिए इतना कुछ किया है जिसकी वे कभी कल्पना भी नहीं कर सकते।’’

उसने कहा, ‘‘जितना वे सोच भी नहीं सकते, मैंने भी उससे कहीं अधिक किया है। इसलिए भारत के घोटालेबाज लुटेरों भौंकते रहो…।’’ ब्रिटेन में 2010 से रह रहे ललित ने दावा किया कि देश में जैसे ही कड़े मानहानि संबंधी कानून पारित होंगे, वह भारत लौट आएगा।

Advertisement
First Published - March 30, 2023 | 4:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement