facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मोदी लिखेंगे India- Chile द्विपक्षीय संबंधों की नई इबारत, चिली के राष्ट्रपति आ रहे हैं भारत

Advertisement

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट, व्यापार, रक्षा सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए भारत की 5 दिवसीय राजकीय यात्रा पर आ रहे हैं।

Last Updated- March 27, 2025 | 10:32 PM IST
Chile's President Gabriel Boric

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट, व्यापार और रक्षा सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तौर तरीकों पर चर्चा करने के लिए एक अप्रैल को भारत की पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर आएंगे। राष्ट्रपति के रूप में बोरिक की यह पहली भारत यात्रा होगी।

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि चिली के राष्ट्राध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। मंत्रालय के मुताबिक बोरिक के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा, जिसमें मंत्री, संसद सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, व्यापार संघ, मीडिया और भारत-चिली सांस्कृतिक संबंधों से जुड़े प्रमुख लोग शामिल होंगे।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि अपनी पांच दिवसीय यात्रा के दौरान बोरिक नयी दिल्ली के अलावा आगरा, मुंबई और बेंगलुरु भी जाएंगे। वह पांच अप्रैल को वापस चिली लौटेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रपति बोरिक एक अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे, जिसमें भारत-चिली संबंधों के संपूर्ण पहलुओं पर चर्चा होगी।’’

प्रधानमंत्री मोदी बोरिक के सम्मान में दोपहर का भोज देंगे। चिली के राष्ट्रपति यहां भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ भी चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘चिली के साथ भारत के संबंध पारंपरिक रूप से मधुर और मैत्रीपूर्ण रहे हैं। चिली लातिन अमेरिका में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है।’’

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

HPCL CMD: मोदी सरकार ने वो किया, जो पहले कभी नहीं हुआ; कॉर्पोरेट के दिग्गज को दी HPCL की कमान

PM Modi Podcast: पाकिस्तान, RSS, Trump, Global Image पर क्या बोले पीएम मोदी

Cabinet: 2000 रुपये से कम UPI लेनदेन करने वालों को मोदी सरकार का 1,500 करोड़ का तोहफा

 

 

Advertisement
First Published - March 27, 2025 | 9:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement