facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूक्रेन में पश्चिम की अधिक भागीदारी से दुनिया के सामने परमाणु संघर्ष का खतरा पैदा हो जाएगा: रूसी राष्ट्रपति पुतिन

Advertisement

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि भविष्य में यूक्रेन में पश्चिमी देशों के सैनिकों की तैनाती से इनकार नहीं किया जा सकता।

Last Updated- February 29, 2024 | 9:03 PM IST
Vladimir Putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में रूसी लक्ष्यों को हासिल करने का बृहस्पतिवार को संकल्प लिया और पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि यूक्रेन में और अधिक भागीदारी से वैश्विक परमाणु संघर्ष का खतरा बढ़ जाएगा। पुतिन ने अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले राष्ट्र के नाम संबोधन में यह बात कही।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि भविष्य में यूक्रेन में पश्चिमी देशों के सैनिकों की तैनाती से इनकार नहीं किया जा सकता। पुतिन ने मैक्रों के बयान का जिक्र करते हुए आगाह किया कि जो देश ऐसा करने का फैसले लेंगे उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पुतिन ने कहा कि रूस पर, यूरोप में नाटो सहयोगियों पर हमला करने की योजना का आरोप लगाकर पश्चिमी देश “हमारे क्षेत्र पर हमला करने के लिए निशाने चुन रहे हैं।” रूसी राष्ट्रपति ने कहा, “हमें उनका भाग्य याद है जिन्होंने हमारे देश के क्षेत्र में अपनी सेना भेजी थी। अब संभावित आक्रमणकारियों के लिए परिणाम कहीं अधिक दुखद होंगे।”

पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देशों को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि हमारे पास भी ऐसे हथियार हैं, जो उनके क्षेत्र को निशाना बना सकते हैं। पुतिन ने कहा कि अब वे (पश्चिमी देश) जो सुझाव दे रहे हैं और दुनिया को डरा रहे हैं, उससे परमाणु संघर्ष का वास्तविक खतरा पैदा होता है, जिसका परिणाम हमारी सभ्यता का विनाश होगा।

उन्होंने यूक्रेन में युद्ध के बीच रूस के सैनिकों की सराहना की और कुछ देर मौन धारण करके युद्ध में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। पुतिन रूस में 15 से 17 मार्च के बीच होने वाला राष्ट्रपति चुनाव निर्दलीय लड़ेंगे। इस चुनाव में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

पुतिन के मुखर आलोचक माने जाने वाले एलेक्सी नवेलनी का हाल में निधन हो गया था। वह आतंकवाद के आरोप में 19 वर्ष के कारावास की सजा काट रहे थे।

शुक्रवार को नवेलनी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बीच, रूसी बल पूर्वी और दक्षिणपूर्वी यूक्रेन में अधिक यूक्रेनी कस्बों और गांवों को अपने कब्जे में लेने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं।

यूक्रेन के अधिकारियों ने गुरुवार को राजधानी कीव में यह जानकारी दी। यूक्रेन ने दावा किया कि रूस की सेना के आगे बढ़ने के बीच दो सप्ताह से भी कम समय में उसने 11 रूसी युद्धक विमानों को मार गिराया है।

यूक्रेन की वायुसेना के प्रवक्ता यूरी इहनाट ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर कहा, “दुश्मन ने पूर्वी यूक्रेन में अपनी हवाई उपस्थिति बढ़ा दी है, जिसके बाद हमारे शीर्ष सैन्य नेतृत्व ने पलटवार किया है।”

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 9:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement