facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mpox Update: कांगो में मंकीपॉक्स से बचाव के लिए टीकाकरण प्रारंभ

Advertisement

कांगो में मंकीपॉक्स के लगभग 30,000 संदिग्ध मामले हैं और इसके कारण 859 लोगों की मौत हुई हैं।

Last Updated- October 06, 2024 | 9:55 AM IST
Mpox Virus
Representative Image

कांगो में मंकीपॉक्स से बचाव के लिए शनिवार को टीकाकरण अभियान प्रारंभ हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कांगो में दो माह पहले मंकीपॉक्स से संक्रमण के मामले सामने आए थे और इसके बाद यहां से कई अफ्रीकी देशों और अन्य स्थानों में यह संक्रमण फैला।

संक्रमण के मामलों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वैश्विक आपात स्थिति घोषित किया है। यूरोपीय संघ और अमेरिका ने कांगो को टीकों की 2,65,000 खुराक भेजी हैं। ये खुराकें उत्तरी किवु प्रांत के पूर्वी शहर गोमा में लोगों को दी जा रही हैं।

कांगो में मंकीपॉक्स के लगभग 30,000 संदिग्ध मामले हैं और इसके कारण 859 लोगों की मौत हुई हैं। मध्य अफ्रीकी देश के सभी 26 प्रांत में इस संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

देश के स्वास्थ्य मंत्री रोजर काम्बा ने इस सप्ताह कहा था कि कांगो में इस संक्रमण और मृत्यु के अधिकतर मामले 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों में पाए गए हैं लेकिन टीकाकरण केवल वयस्कों का किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - October 6, 2024 | 9:54 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement