facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नवाज शरीफ ने कहा, पाकिस्तान की नई सरकार की प्राथमिकता अर्थव्यवस्था को ठीक करना

Advertisement

पीएमएल-एन की संसदीय दल की बैठक के लिए नेशनल असेंबली पहुंचने पर प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार शहबाज शरीफ और पार्टी के अन्य सदस्यों ने नवाज शरीफ का स्वागत किया।

Last Updated- February 28, 2024 | 7:52 PM IST
Pakistan: Nawaz Sharif's nomination approved from Lahore seat of National Assembly

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली आगामी सरकार की प्राथमिकता खराब अर्थव्यवस्था को ठीक करने की होगी क्योंकि नकदी संकट से जूझ रहे देश की सभी समस्याएं आर्थिक संकट से जुड़ी हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख शरीफ आठ फरवरी के चुनाव के बाद पहली बार संसद भवन पहुंचे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार अर्थव्यवस्था को ठीक करने की कोशिश करेगी जिससे सब कुछ ठीक हो जाएगा।’’ शरीफ ने हैरान कर देने वाले फैसले में अपने छोटे भाई शहबाज शरीफ को गठबंधन सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि नेशनल असेंबली, सीनेट और प्रधानमंत्री सभी अपना संवैधानिक कार्यकाल पूरा करें।

पाकिस्तान में हमेशा से ही सरकार के तख्तापलट की आशंका रहती है। देश में आजतक किसी भी प्रधानमंत्री ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है। शरीफ तीन बार प्रधानमंत्री बने लेकिन तीनों बार उन्हें कार्यकाल पूरा होने से पहले ही हटा दिया गया।

पीएमएल-एन की संसदीय दल की बैठक के लिए नेशनल असेंबली पहुंचने पर प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार शहबाज शरीफ और पार्टी के अन्य सदस्यों ने नवाज शरीफ का स्वागत किया। जियो न्यूज की खबर के अनुसार, पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे नेशनल असेंबली के उद्घाटन सत्र में पार्टी की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

Advertisement
First Published - February 28, 2024 | 7:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement