facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान की पहली महिला मुख्यमंत्री होंगी नवाज शरीफ की बेटी ‘मरयम नवाज’, पंजाब प्रांत से होंगी CM

Advertisement

पाकिस्तान में आठ फरवरी को जिन पांच विधानसभाओं के लिए मतदान हुआ था, उनमें से पंजाब विधानसभा पहला सदन है, जिसका उद्घाटन सत्र बुलाया गया है।

Last Updated- February 22, 2024 | 8:05 PM IST
Nawaz Sharif's daughter 'Maryam Nawaz' will be the first woman Chief Minister of Pakistan, CM will be from Punjab province पाकिस्तान के पहली महिला मुख्यमंत्री होंगी नवाज शरीफ की बेटी 'मरयम नवाज', पंजाब प्रांत से होंगी CM

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम नवाज पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। पंजाब प्रांत के विधानमंडल का उद्घाटन सत्र बुलाए जाने के बाद मरयम शुक्रवार को अपने पद की शपथ लेंगी।

पाकिस्तान में आठ फरवरी को जिन पांच विधानसभाओं के लिए मतदान हुआ था, उनमें से पंजाब विधानसभा पहला सदन है, जिसका उद्घाटन सत्र बुलाया गया है।

पंजाब प्रांत के गर्वनर हाउस के प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा, ‘‘गर्वनर बालीघुर रहमान ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा का सत्र बुलाया है, जिसमें विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे और नई सरकार का गठन शुरू होगा।’’

मरयम (50) पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। उन्हें पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता है।

नवाज शरीफ ने हाल ही में आश्चर्यजनक रूप से अपने छोटे भाई शहबाज शरीफ को अपनी पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नामित किया है। पीएमएल-एन ने मरयम को 12 करोड़ से अधिक आबादी वाले पंजाब प्रांत में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार के रूप में नामित किया है।

पंजाब विधानसभा में पीएमएल-एन ने 137 सीट जीतीं हैं, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने 113 सीटें जीतीं। इसके अलावा करीब करीब 20 निर्दलीय उम्मीदवार पहले ही पीएमएल-एन में शामिल हो चुके हैं।

पंजाब प्रांत के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान का निर्वाचन आयोग बृहस्पतिवार को प्रांतीय विधानसभा में आरक्षित सीट के आवंटन को अधिसूचित कर सकता है। कानूनी सवालों के बीच सुन्नी इत्तेहाद परिषद (एसआईसी) को अपना हिस्सा मिलने की संभावना नहीं है क्योंकि इसके प्रमुख ने खुद अपनी पार्टी के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ा था और आरक्षित सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जमा करने की समय सीमा बीत चुकी है।’’

इस बीच, मरयम को पहले ही सुरक्षा दी जा चुकी है जो आमतौर पर मुख्यमंत्री को प्रदान की जाती है और वह प्रांत के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठकें भी कर रही हैं।

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 8:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement