facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan: नेशनल असेंबली की लाहौर सीट से नवाज शरीफ के नामांकन को मंजूरी

Advertisement

शरीफ के वकील अमजद परवेज ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘एनए-130 के लिए पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ का नामांकन पत्र निर्वाचन आयोग ने स्वीकार कर लिया है।’’

Last Updated- December 26, 2023 | 7:56 PM IST
Pakistan: Nawaz Sharif's nomination approved from Lahore seat of National Assembly

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव में नेशनल असेंबली की लाहौर सीट (एनए-130) से उम्मीदवारी जताने वाले पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नामांकन पत्र को मंजूरी दे दी है।

शीर्ष अदालत की ओर से शरीफ को चुनाव लड़ने के लिए आजीवन अयोग्य ठहराये जाने के मद्देनजर उनकी चुनाव लड़ने संबंधी पात्रता को लेकर उठ रहे सवालों के बावजूद आयोग ने उनका नामांकन पत्र स्वीकार कर लिया।

शरीफ के वकील अमजद परवेज ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘एनए-130 के लिए पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ का नामांकन पत्र निर्वाचन आयोग ने स्वीकार कर लिया है।’’ उन्होंने कहा कि 73 वर्षीय शरीफ की उम्मीदवारी पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई है। उन्होंने कहा, ‘‘नवाज शरीफ अब लाहौर और खैबर पख्तूनख्वा के मानसहरा शहर, दोनों से चुनाव लड़ेंगे।’’

क्या शरीफ को आजीवन चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहराया गया था? इस सवाल पर परवेज़ ने कहा, ‘‘शरीफ की अयोग्यता उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के संदर्भ में बरी होने के बाद समाप्त हो गई है।’’ शरीफ परिवार के सभी नेता नवाज शरीफ, उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम नवाज और भतीजे हमजा शहबाज मुख्य रूप से लाहौर से चुनाव लड़ रहे हैं।

Advertisement
First Published - December 26, 2023 | 7:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement