facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nayara Energy ने सरकार से मांगा जहाज, EU बैन के चलते सप्लाई में आ रही दिक्कत

Advertisement

प्रतिबंधों से प्रभावित Nayara Energy भारत के पेट्रोल पंपों तक रिफाइंड ईंधन की आपूर्ति करने वाले जहाज पाने के लिए संघर्ष कर रही है।

Last Updated- August 08, 2025 | 10:00 AM IST
Nayara
Nayara Energy पर यूरोपीय संघ ने पिछले महीने प्रतिबंध लगा दिया था।

रूस समर्थित निजी क्षेत्र की तेलशोधन कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने रिफाइंड ईंधन की आवाजाही के लिए जहाज प्राप्त करने के लिए पोत परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात कर सहायता मांगी है। नायरा पर यूरोपीय संघ ने पिछले महीने प्रतिबंध लगा दिया था। प्रतिबंधों से प्रभावित नायरा भारत के पेट्रोल पंपों तक रिफाइंड ईंधन की आपूर्ति करने वाले जहाज पाने के लिए संघर्ष कर रही है। निजी रिफाइनर ने पहले ही अपनी रिफाइनरी में तेलशोधन का काम कम कर दिया है।

प्रतिबंधों से तटीय ईंधन आपूर्ति प्रभावित

यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के चलते रोसनेफ्ट द्वारा समर्थित नायरा एनर्जी की तटीय ईंधन आपूर्ति प्रभावित हुई है और कई जलपोत मालिकों ने कंपनी से संबंध तोड़ लिए हैं। यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों से चिंतित जहाज मालिकों ने गुजरात के वडिनार स्थित कंपनी की रिफाइनरी से उत्पादों का उठाव रोक दिया है, जिससे उसकी आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो गई है। कंपनी देश के पश्चिमी तट के प्रमुख उपभोग केंद्रों तक पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन पहुंचाने के लिए जलपोतों का इस्तेमाल करती थी।

यह भी पढ़ें: दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाले उपभोक्ता बाजार में से एक भारत का रिटेल सेक्टर: RIL

तेज, विदेश मंत्रालय जल्द करेंगे बैठक

यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के बाद नायरा को शिपर्स द्वारा अनुबंधों को समाप्त करने और माइक्रोसॉफ्ट द्वारा महत्त्वपूर्ण सेवाओं को कुछ समय के लिए निलंबित करने की मांग का सामना करना पड़ा है। नायरा के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सूत्र ने बताया कि जहाजरानी, तेल और विदेश मंत्रालय जल्द ही नायरा के अनुरोध पर विचार करने के लिए बैठक करेंगे।

भारत निजी रिफाइनरियों के लिए स्थानीय कंपनियों के भारतीय ध्वज वाले जहाजों की व्यवस्था करने की संभावनाओं पर विचार कर रही है। सूत्र ने आगे बताया कि जहाज मालिक नायरा के लिए यात्रा करने हेतु बीमा कवर प्राप्त करने सहित कई समस्याओं का हवाला दे रहे हैं। नायरा गुजरात के वडिनार में दो करोड़ टन सालाना क्षमता वाली तेल रिफाइनरी संचालित करती है। यह रिफाइनरी पाइपलाइन नेटवर्क से नहीं जुड़ी है।

Advertisement
First Published - August 8, 2025 | 9:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement